फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Sabarmati Report Gets a new Release Date Vikrant Massey Shared New Poster Of Upcoming Film

The Sabarmati Report: इस दिन रिलीज होगी 'द साबरमती रिपोर्ट', नए पोस्टर के साथ तारीख का हुआ एलान

Thu, 19 Sep 2024 01:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 19 Sep 2024 01:53 PM IST
सार

विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की नई रिलीज की तारीख का एलान हो गया है। इस फिल्म में विक्रांत के साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
The Sabarmati Report Gets a new Release Date Vikrant Massey Shared New Poster Of Upcoming Film
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey

विस्तार

विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म सेक्टर 36 की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में उनके किरदार ने लोगों को हैरान करके रख दिया है। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही द साबरमती रिपोर्ट नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
Kanguva: आगे खिसकी सूर्या की 'कंगुवा' की रिलीज की तारीख, अब रजनीकांत की 'वेट्टैयन' के साथ नहीं भिड़ेगी फिल्म
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म

कई बार स्थिगित होने के बाद अब आखिरकार द साबरमती रिपोर्ट को नई रिलीज डेट मिल गई है। गुरुवार को विक्रांत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का एक नया पोस्टर जारी करते हुए रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया। इस पोस्ट के मुताबिक उनकी यह फिल्म 15 नवंबर को सिनमाघरों में दस्तक देगी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "15 नवंबर को ज्वलंत सच्चाई सामने आ जाएगी...देखते रहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayana- The Legend of Prince Ram: 31 साल बाद देश में रिलीज होगी 'रामायण', एनिमेशन में देखिए रामकथा

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)




दो बार टल चुकी है फिल्म की रिलीज डेट

इस फिल्म को पहले मई 2024 में रिलीज किया जाना था और फिर इसे 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की गई। हालांकि, दोनों ही तारीखों पर यह फिल्म पर्दे पर नहीं आ सकी। फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में साबरमती एक्सप्रेस पर हुई दुखद घटना के बारे में अज्ञात तथ्यों दिखाने की कोशिश की गई है । फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।


पत्रकार की भूमिका में दिखेंगे विक्रांत

फिल्म में विक्रांत एक स्थानीय पत्रकार समर कुमार की भूमिका निभाएंगे, जो राशि खन्ना द्वारा अभिनीत एक साथी रिपोर्टर और रिद्धि डोगरा द्वारा अभिनीत एक वरिष्ठ एंकर के साथ मिलकर काम करता है। रंजन चंदेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन ने किया है।

Karan Johar: करण जौहर ने की शाहरुख खान के दिमाग और बिग बी के व्यक्तित्व की तारीफ, बताई यह खास बातें

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed