फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Laksh Lalwani Raghav Juyal nikhil bhatt Hindi Film Kill goes pan India with Tamil and Telugu remakes

Kill Remake: हॉलीवुड में डंका बजाने के बाद साउथ में हुई किल की एंट्री, तमिल-तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

Thu, 19 Sep 2024 02:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 19 Sep 2024 02:35 PM IST
सार

ब यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी एंट्री कर रही है। बता दें कि बॉलीवुड के अपनी धाक जमाने के बाद अब फिल्म के तमिल और तेलुगु रीमेक पर अब काम चल रहा है।

विज्ञापन
Laksh Lalwani Raghav Juyal nikhil bhatt Hindi Film Kill goes pan India with Tamil and Telugu remakes
फिल्म 'किल' - फोटो : इंस्टाग्राम@raghavjuyal

विस्तार

निर्देशन निखिल भट्ट की फिल्म 'किल' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का लेखन निखिल नागेश भट्ट ने ही किया है। फिल्म में लक्ष्य, राघव जुयाल, तान्या मनिक्तला, अद्रिजा सिन्हा और अभिषेक चौहान जैसे कलाकार नजर आए हैं। खून-खराबे, जोरदार लड़ाई के सीन्स, रोमांचक सस्पेंस और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन से भरपूर फिल्म के हॉलीवुड रीमेक का डंका पहले ही बज गया था। अब साउथ के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। अब किल का तमिल और तेलुगु रीमेक भी बनने वाला है।
विज्ञापन


साउथ सिनेमा में हुई किल की एंट्री
 लॉयंसगेट मोशन पिक्चर ग्रुप ने जॉन विक सीरीज फिल्में बनाने के लिए मशहूर 87एलेवन एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ मिलकर किल के रीमेक बनाने का फैसला किया था। अब यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी एंट्री कर रही है। बता दें कि बॉलीवुड के अपनी धाक जमाने के बाद अब फिल्म के तमिल और तेलुगु रीमेक पर अब काम चल रहा है। इस रीमेक का निर्देशन रमेश वर्मा करेंगे और यह ए स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित किया जाएगा।
विज्ञापन


हॉलीवुड में बजा चुकी है डंका
 वहीं, बात करें किल के हॉलीवुड रीमेक की तो लायंसगेट और रोडसाइड अट्रैक्शन के अनुसार यह पहली बार है, जब कोई हिंदी-भाषा की फिल्म उत्तरी अमेरिका और यूके में थियेट्रिकल रिलीज के लिए हॉलीवुड स्टूडियो के साथ साझेदारी कर रही है। यह घोषणा लायंसगेट मोशन पिक्चर ग्रुप के अध्यक्ष एडम फोगेलसन ने किया था। किल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पीपुल्स च्वाइस अवार्ड: मिडनाइट मैडनेस के लिए उपविजेता बनी थी। अब फिल्म के खाते में एक और उप्लब्धि जुड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सितारों से सजी है 'किल'
फिल्म 'किल' में लक्ष्य मुख्य हीरो हैं। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। राघव जुयाल खलनायक फणी के रोल में हैं। उनके अलावा तान्या मानिकतला हैं, जो लक्ष्य की गर्लफ्रेंड की भूमिका में है।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed