SSKTK Trailer Launch: शादी के सवाल पर जान्हवी का जवाब, ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर वरुण समेत फिल्म की कास्ट पहुंची
Janhvi Kapoor On Marriage At SSKTK Trailer Launch: जान्हवी कपूर ने अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के ट्रेलर लॉन्च पर बात की। जानिए शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया क्या जवाब?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का आज ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में रोमांस के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिल रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है। अब ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जान्हवी और वरुण समेत फिल्म की पूरी कास्ट पारंपरिक लुक में नजर आई। इस इवेंट के दौरान जान्हवी कपूर ने अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर भी बात की।
जान्हवी ने बतायी शादी की प्लानिंग
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के ट्रलेर लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेत्री जान्हवी कपूर से उनकी शादी की प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया। जिससे सुनने के लिए फिल्म की बाकी कास्ट भी काफी उत्साहित थी। इस सवाल के जवाब में जान्हवी ने साफ कहा कि अभी मेरी प्लानिंग सिर्फ फिल्मों को लेकर है। मैं फिल्मों की प्लानिंग कर रही हूं। शादी की अभी कोई प्लानिंग नहीं है। शादी की प्लानिंग में अभी बहुत टाइम है। इस दौरान जान्हवी ने ये भी बताया कि उन्हें अपने होने वाले पति में क्या क्वालिटीज चाहिए। उन्होंने कहा कि वो संस्कारी होना चाहिए और उसका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होना चाहिए।
विज्ञापन विज्ञापन
View this post on Instagram
शिखर पहाड़िया के साथ जुड़ता है जान्हवी का नाम
जान्हवी कपूर का नाम पिछले काफी वक्त से शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों कई मौकों पर एकसाथ भी नजर आते हैं और अक्सर एक-दूसरे का सपोर्ट भी करते रहते हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की और न ही ये स्वीकार किया है। लेकिन अब दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी एक-दूसरे के साथ वाली तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं जान्हवी के परिवार से भी शिखर काफी क्लोज माने जाते हैं। हाल ही में ऐसी चर्चाएं भी उड़ी थीं कि जान्हवी और शिखर इसी साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन फिलहाल जान्हवी ने शादी की प्लानिंग में टाइम होने की बात कहकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।
यह खबर भी पढ़ेंः Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: राेमांस में लगा कॉमेडी का तड़का, वरुण-जान्हवी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज
लाइट पिंक कलर के लहंगे में पहुंचीं जान्हवी
मुंबई में हुए ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जान्हवी कपूर लाइट पिंक कलर के लहंगे में पहुंचीं। इस पर उन्होंने नेट की फ्लोरल चुन्नी ले रखी थी। बड़े से ईयर रिंग और खुले बालों में जान्हवी काफी खूबसूरत लग रही थीं।
वरुण ने इस अंदाज में की ट्रेलर लॉन्च इवेंट में की शिरकत
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान लाल रंग के कुर्ते-पायजामे में दुपट्टा डाले नजर आए। इस दौरान वरुण ने सभी को हाथ-जोड़कर नमस्कार किया। इवेंट के दौरान वरुण ने काफी मस्ती भी की। वहीं रोहित सराफ इस दौरान गोल्डन जैकेट और व्हाइट पैंट में काफी हैंडसम लगे। उन्होंने फिल्म के अपने इंट्रो सीन के बारे में भी मजेदार किस्सा साझा किया। फिल्म में मनीष पॉल भी अहम किरदार में नजर आएंगे। मनीष काले रंग के फूल बने डिजाइनर अचकन में इवेंट में पहुंचे। हालांकि, इस दौरान सान्या मल्होत्रा नजर नहीं आईं।
2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ से होगी।