फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   janhvi kapoor cannes 2025 debut praised by shikhar pahariya mother smruti shinde

Janhvi Kapoor: होने वाली सास की लाडली हैं जाह्नवी कपूर, कान 2025 लुक पर क्या बोलीं बॉयफ्रेंड शिखर की मां?

Thu, 22 May 2025 02:54 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 22 May 2025 02:54 PM IST
सार

Janhvi Kapoor At Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने लुक से फैशन क्रिटिक्स को इंप्रेस किया है। अभिनेत्री के फैंस ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्यों को भी उनका लुक अच्छा लगा है। इसी कड़ी में जाह्नवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
janhvi kapoor cannes 2025 debut praised by shikhar pahariya mother smruti shinde
स्मृति शिंदे और जाह्नवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @smruti.shinde4271 @janhvikapoor

विस्तार

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने कान लुक को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने ग्लैमरस और शानदार डेब्यू से सभी का दिल जीत लिया। अब जाह्नवी के इस लुक पर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां का भी रिएक्शन आ गया है। स्मृति शिंदे की प्रतिक्रिया से पता चला है कि जाह्नवी अपनी होने वाली सास की लाडली हैं।

विज्ञापन

होने वाली सास की आई प्रतिक्रिया 
जाह्नवी कपूर के कान डेब्यू लुक की शिखर पहाड़िया की मां स्मृति शिंदे ने भी तारीफ की। उन्होंने होने वाली बहुरानी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘बधाई हो शानदार डेब्यू के लिए जानू। ऐसे ही और बेहतर करती रहो।’

विज्ञापन


शिखर की मां के साथ खास रिश्ता
बता दें शिखर पहाड़िया की मां स्मृति शिंदे के साथ जाह्नवी प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं। यह पहली बार नहीं है जब दोनों की बॉन्डिंग ने सुर्खियां बटोरी हों। इससे पहले जुलाई 2024 में जब जाह्नवी को फूड पॉयजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, तब खबरें आई थीं कि शिखर की मां रातभर उनके साथ अस्पताल में रुकी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: कान से जान्हवी कपूर का एक और लुक आया सामने, ड्रिपिंग साड़ी में बिखेरा जलवा

janhvi kapoor cannes 2025 debut praised by shikhar pahariya mother smruti shinde
होमबाउंड - फोटो : एक्स- @CinemaRareIN @MovieTalkies

कान डेब्यू से छाईं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में फ्रांस में आयोजित कान फिल्म फेस्टिवल में बतौर एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर कदम रखा। इस मौके पर उन्होंने डिजाइनर तरुण तहिलियानी का शानदार गाउन पहना था, जिसमें उनका लुक किसी परी से कम नहीं लग रहा था। जाह्नवी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं और फैंस से लेकर सेलेब्स तक, सभी ने उनकी खूब तारीफ की।

‘होमबाउंड’ में अभिनय से जीता दिल
जाह्नवी कपूर का डेब्यू सिर्फ लुक्स तक ही सीमित नहीं रहा। उन्होंने निर्देशक नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ में अहम भूमिका निभाई। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद जाह्नवी की परफॉर्मेंस को स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जिससे यह साफ हो गया कि वह सिर्फ ग्लैमर ही नहीं बल्कि प्रतिभा में भी आगे हैं। फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed