फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jane Etta Pitt Brad Pitt mother dies at 84 grand daughter gives information

Jane Etta Pitt Died: नहीं रहीं ब्रैड पिट की मां, गम में डूबे 'F1' अभिनेता

Thu, 07 Aug 2025 01:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 07 Aug 2025 01:17 PM IST
सार

Jane Etta Pitt Passed Away: जेन एटा पिट के निधन की जानकारी उनकी पोती सिडनी पिट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने पोस्ट में दादी की कई तस्वीरें शेयर कीं और एक भावुक पोस्ट लिखी।

विज्ञापन
Jane Etta Pitt Brad Pitt mother dies at 84 grand daughter gives information
मा जेन के साथ ब्रैड पिट - फोटो : एक्स

विस्तार

हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट की मां जेन एटा पिट का निधन हो गया है। ऐसे में अभिनेता अपनी मां के निधन पर शोक मना रहे हैं। जेन एटा पिट 84 वर्ष की थीं। उनका निधन किस वजह से हुआ इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। जेन एटा पिट के निधन की जानकारी उनकी पोती सिडनी पिट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने पोस्ट में दादी की कई तस्वीरें शेयर कीं और एक भावुक पोस्ट लिखी।
विज्ञापन

ब्रैट पिट सबसे बड़े बेटे हैं
ब्रैड पिट की मां एक सेवानिवृत्त स्कूल काउंसलर थीं। जेन एटा पिट परिवार को एक सूत्र में पिरोने वाली कड़ी थीं। वह अपनी दयालुता, दृढ़ता और अपने बच्चों के प्रति बिना किसी स्वार्थ के प्यार करने के लिए जानी जाती थीं। उनकी शादी विलियम एल्विन पिट से हुई थी। उनके तीन बच्चे थे, जिनमें ब्रैड सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Jane Etta Pitt Brad Pitt mother dies at 84 grand daughter gives information
अपनी मां के साथ ब्रैड पिट - फोटो : एक्स
जेन एटा पिट के लिए पोती ने लिखी भावुक पोस्ट
जेन एटा पिट की पोती ने सोशल मीडिया पर अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी और लिखा 'मेरी प्यारी दादी हम अभी आपके जाने के लिए तैयार नहीं थे। यह जानकर कि अब आप गाने, नाचने और पेंटिंग करने के लिए आजाद हैं, तो थोड़ा बेहतर लगता है। अगर आप दादी को जानते होते, तो आपको पता होता कि उनका दिल बहुत बड़ा था। वह बिना किसी वजह के हर किसी और हर चीज से प्यार करती थीं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sydney Pitt (@pidney)


विज्ञापन

ब्रैड पिट ने दिया धन्यवाद
दो महीने पहले, ब्रैड पिट के लिए राष्ट्रीय टीवी पर वह भावुक क्षण था जब उन्होंने अपनी नई फिल्म 'एफ 1' के प्रचार के लिए शो में मौजूद मां को हार्दिक धन्यवाद दिया था। 
मां के निधन के बाद अभी तक ब्रैड पिट ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि प्रशंसकों और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर जेन पिट के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं। जेन एटा पिट अपने बेटे के हॉलीवुड करियर के दौरान उनके लिए एक मजबूत सहारा रहीं। वह अक्सर अपने पति विलियम के साथ हाई-प्रोफाइल रेड कार्पेट इवेंट्स में नजर आती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed