फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jamnadas Majethia announces Khichdi 3 know about release date of third part of the comedy film

Khichdi 3 Announced: फिल्म 'खिचड़ी 3' का हो गया एलान, जमनादास मजेठिया ने रिलीज डेट का भी कर दिया खुलासा, जानिए

Tue, 15 Apr 2025 11:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 15 Apr 2025 11:36 AM IST
सार

Film Khichdi 3 Release Date: कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'खिचड़ी' की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। अब इसकी तीसरी फिल्म का भी एलान हो गया है।

विज्ञापन
Jamnadas Majethia announces Khichdi 3 know about release date of third part of the comedy film
खिचड़ी 2 - फोटो : साभार-@imdb.com

विस्तार

टीवी सीरियल के रूप में 2002 में 'खिचड़ी' को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस कॉमेडी सीरियल के प्रति दर्शकों के क्रेज को देखते हुए इसे फिल्म के रूप में रिलीज किया गया। 'खिचड़ी' फ्रेंचाइजी की अब तक दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। अब दर्शकों के लिए खुशखबरी ये है कि तीसरी फिल्म का एलान भी हो चुका है और रिलीड डेट तक बता दी गई है।

विज्ञापन

Jamnadas Majethia announces Khichdi 3 know about release date of third part of the comedy film
खिचड़ी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फराह खान के शो में किया एलान
निर्माता जमनादास मजेठिया ने हाल ही में एलान किया कि वे फिल्म 'खिचड़ी 3' बनाएंगे। फिल्म कब रिलीज होगी इस बारे में भी उन्होंने जानकारी दी है। जमनादास ने निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान के यूट्यूब चैनल पर एक स्पेशल एपिसोड के दौरान 'खिचड़ी 3' को लेकर एलान किया है। दरअसल, फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल के एनिवर्सरी स्पेशल एपिसोड के लिए 'खिचड़ी' की पूरी कास्ट को इनवाइट किया था। इसी दौरान जमनादास ने एक खास एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2027 तक आएगी 'खिचड़ी 3'
जमनादास मजेठिया ने एलान किया कि वे साल 2027 तक 'खिचड़ी 3' के साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम लोग 2027 में एक और खिचड़ी बनाएंगे। खिचड़ी 3।' उन्होंने आगे कहा कि साल 2002 में टीवी सीरियल के रूप में शुरू हुई फ्रेंचाइजी साल 2027 में आइकॉनिग शो के 25 साल पूरे करेगी। इसी के साथ उनके प्रोडक्शन हाउस के भी इतने साल पूरे होंगे। ऐसे में वे एक जबर्दस्त पिक्चर बनाने की तैयारी में हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
SSMB29: रोम में वेकेशन मनाकर हैदराबाद लौटे महेश बाबू, फिर से शुरू होगी राजामौली की आगामी फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन

'खिचड़ी' री-रिलीज करने की तैयारी
इसके अलावा जमनादास ने यह भी कहा कि वे खिचड़ी को री-रिलीज करने की तैयारी में भी हैं। 04 मई 2025 को वर्ल्ड लाफ्टर डे पर ऐसा हो सकता है। जमनादास ने 'खिचड़ी' में हिमांशु चंद्रकांत सेठ का रोल अदा किया। फिल्म में जमनादास के अलावा अनंग देसाई, राजीव मेहता, सुप्रिया पाठक और निमिषा वखारिया ने दिलचस्प भूमिकाएं अदा की हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Divyanka-Vivek: तलाक की अफवाहों पर विवेक दहिया ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दिव्यांका और मैं…

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed