फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jailer 2 Announcement Teaser Out: Rajinikanth Action Packed Return in upcoming Movie

Jailer 2 Teaser: टीजर के साथ 'जेलर 2' का एलान, 74 की उम्र में दमदार एक्शन करते नजर आए सुपरस्टार रजनीकांत

Wed, 15 Jan 2025 11:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Jan 2025 11:36 AM IST
सार


Jailer 2 Announcement Teaser: सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' का अनाउंसमेंट टीजर जारी हो गया है। इसमें अभिनेता दमदार एक्शन मोड में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Jailer 2 Announcement Teaser Out: Rajinikanth Action Packed Return in upcoming Movie
जेलर 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अभिनेता रजनीकांत फिल्म 'जेलर 2' से परदे पर छाने आ रहे हैं। इस फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर जारी हो गया है। इसमें रजनीकांत एक्शन मुद्रा में दिख रहे हैं। 74 साल की उम्र में भी वे परदे पर दमदार एक्शन दिखाते नजर आएंगे। 

विज्ञापन

Jailer 2 Announcement Teaser Out: Rajinikanth Action Packed Return in upcoming Movie
जेलर टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब

मकर संक्रांति पर रजनी के फैंस को तोहफा
साल 2023 में रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' सिनमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। अब मेकर्स 'जेलर 2' लेकर आ रहे हैं। पोंगल और मकर संक्रांति के असर पर निर्माताओं ने रजनीकांत के फैंस को तोहफा देते हुए 'जेलर 2' का टीजर जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jailer 2 Announcement Teaser Out: Rajinikanth Action Packed Return in upcoming Movie
जेलर टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब

रजनीकांत ने बंदूक और तलवार से किया दुश्मनों पर वार
टीजर में रजनीकांत अपने चिर-परिचित अंदाज में चश्मा लगाए दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिख रहे हैं। टीजर की शुरुआत में 'जेलर 2' के निर्देशक नेल्सन और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध नई स्क्रिप्ट की चर्चा कर रहे हैं। अचानकर आसपास गोलाबारी और तोड़फोड़ होने लगती है। फिर होती है रजनीकांत की धमाकेदार एंट्री। एक हाथ में बंदूक और एक हाथ में तलवार थामे रजनीकांत ने टीजर में दिल जीत लिया है।

यह खबर भी पढ़ें:
Ghaati: अनुष्का शेट्टी की 'घाटी' से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी, आज जन्मदिन पर आएगा अभिनेता की झलक का वीडियो

विज्ञापन

दर्शकों से मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया
टीजर की कुल अवधि चार मिनट की है और काफी दिलचस्प है। बात करें फिल्म 'जेलर' की तो यह रजनीकांत के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। दूसरे पार्ट को लेकर भी दर्शकों में उत्साह है। फिलहाल टीजर को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसे आए अभी पूरे 24 घंटे भी नहीं हुए और इसे अब तक साढ़े सात लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 'जेलर 2' के अलावा रजनीकांत को 'कुली' फिल्म में देखा जाएगा। 

यह खबर भी पढ़ें:
Sahil Khan: साहिल खान ने 26 साल छोटी पत्नी का कराया धर्म परिवर्तन, अपनाया इस्लाम, लोग बोले- क्या जरूरत थी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed