फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jai Randhhawa and Shehnaaz Gill Movie ISHQNAMA Trailer out Know about release date of Love Story Movie

सरहद पार की 'नसीमा' के लिए धड़का 'निम्मा' का दिल; क्या मुकम्मल हुई मोहब्बत? शहनाज की 'इश्कनामा' का ट्रेलर जारी

Tue, 14 Jul 2026 11:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 Jul 2026 11:59 PM IST
सार

ISHQNAMA Trailer: शहनाज गिल और जय रंधावा की आगामी फिल्म 'इश्कनामा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह सरहद पार की लड़की से एक हिंदुस्तानी शख्स की मोहब्बत पर बनी लव स्टोरी फिल्म है।

विज्ञापन
Jai Randhhawa and Shehnaaz Gill Movie ISHQNAMA Trailer out Know about release date of Love Story Movie
इश्कनामा ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अभिनेत्री शहनाज गिल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इश्कनामा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनके साथ एक्टर गुरु रंधावा नजर आएंगे। यह फिल्म निम्मा-निम्मी की प्रेम कहानी पर आधारित है। शहनाज गिल पाकिस्तानी लड़की 'नसीमा' की भूमिका में हैं। वहीं, गुरु रंधावा ने 'निम्मा' का किरदार अदा किया है। 

विज्ञापन


सरहद और मजहबों की दीवार
फिल्म 'इश्कनामा' का ट्रेलर आज 14 जुलाई को रिलीज हुआ है। फिल्म क्योंकि लव स्टोरी है, इसमें मोहब्बत की खुशबू है, मगर साथ ही दूर होने की तड़प भी है। सरहदें दो प्यार करने वालों की बीच दीवार बनती हैं। ट्रेलर में 1982 का साल दिखाया गया है। निम्मा (गुरु रंधावा) पाकिस्तान जाता है। वहां, मुलाकात पाकिस्तान की नसीमा से होती है। नसीमा सिर्फ सरहद पार की नहीं है, बल्कि मजहब भी अलग है।
विज्ञापन


नसीमा और निम्मा की राह में किसने बोए कांटे?
नसीमा और निम्मा एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं। एक दिन नसीमा अपनी मोहब्बत के सामने हिंदुस्तान के दीदार की ख्वाहिश जताती है। निम्मा भी नसीमा की यह इच्छा तुरंत पूरी करता है और भारत भ्रमण कराता है। इसके बाद वह नसीमा को महफूज अपने वतन छोड़ने जाता है। मगर, यहीं दोनों की मोहब्बत में कांटों वाली राह शुरू होती है। नसीमा के पिता को दोनों की प्यार की भनक लगती है। फिर, वही होता है, जो अक्सर सरहदों का ख्याल किए बिना मोहब्बत करने वालों का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


कब रिलीज होगी फिल्म?
नसीमा के पिता को जैसे ही इस प्रेम कहानी का पता चलता है, वह निम्मा को कैद कर लेता है और अत्याचार करता है। मगर, निम्मा के प्यार में बावरी सी घूमती नसीमा पिता के खिलाफ बगावत करती है। टॉर्चर और धमकियां निम्मा के भी हौसले नहीं तोड़ पातीं। आगे इस कहानी ने क्या मोड़ लिया यह तो फिल्म देखकर पता चलेगा। मगर, फिलहाल ट्रेलर काफी दमदार है। यह फिल्म 24 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अरविंदर एस. खैरा ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed