‘शाहरुख का कोई चरित्र नहीं, वो देशद्रोही हैं…’, देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब इस कथावाचक ने साधा एक्टर पर निशाना
Shah Rukh Khan: अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों एक नए विवाद में फंसे हैं, जिसके चलते वो लोगों के निशाने पर हैं। जानिए अब रामभद्राचार्य ने क्यों शाहरुख को बताया गद्दार...
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों विवादों में आ गए हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि आईपीएल में उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है। दरअसल, केकेआर ने हाल ही में हुई आईपीएल की निलामी में एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को करोड़ों की कीमत पर खरीदा है। इसके बाद से ही शाहरुख और केकेआर सनातन गुरुओं के निशाने पर हैं।
शाहरुख खान हीरो नहीं
कथावाचक जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने शाहरुख खान पर बांग्लादेशी क्रिकेटर को अपनी आईपीएल टीम में शामिल किए जाने पर निशाना साधा है। रामभद्राचार्य से जब शाहरुख को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में खिलाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कथावचक ने आगे कहा, ‘शाहरुख खान कोई हीरो नहीं हैं। उसका कोई चरित्र नहीं है। इसमें कोई नई बात नहीं है। उसके सारे काम एक गद्दार जैसे रहे हैं। उसके सारे कृत्य हमेशा से देश विरोधी रहे हैं।’
#WATCH | Nagpur, Maharashtra: On Spiritual leader Devkinandan Thakur's statement on Superstar Shah Rukh Khan, Jagadguru Swami Rambhadracharya says, "He (Shah Rukh Khan) is not a hero. Shah Rukh Khan does not have a character. His actions have been those of a traitor..." pic.twitter.com/584k5SoZtq
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 1, 2026
इससे पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी शाहरुख खान पर इसको लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, 'हमने कहा था बांग्लादेश का कोई क्रिकेटर हिंदुस्तान नहीं आना चाहिए। एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को आईपीएल में खरीदा गया है और जानते हो मुंबई में ही रहता है वो जिसने खरीदा है। हमने सुना है उसका प्रेम पाकिस्तान से बहुत है। आज यहां से हम कहना चाहते हैं कि अगर तुम्हें भारत से प्रेम है, 6 साल की बच्ची को जलाए जाने का दुख तुम्हें भी है तो मिस्टर केकेआर उस बांग्लादेशी प्लेयर को बाहर करो। अगर वो तुम्हारी टीम में रहा तो हम मजबूर हो जाएंगे टीम का बहिष्कार करने पर। मिस्टर केकेआर भूलना मत इन्हीं हिंदुस्तानियों ने तुम्हें हीरो बनाया है और जो हीरो बना सकता है वो जीरो भी बना सकता है। 9 करोड़ 20 लाख में खरीदा गया है वो बांग्लादेशी और वो पैसा कहां जाएगा और उसका प्रयोग कहा होगा। तमाम हिंदू मारे जाएंगे और वो पैसा दे कौन रहा है हिंदुस्तान में खुद को हीरो कहने वाला।'
IPL में बांग्लादेशी क्रिकेटर को जगह क्यों दी गई?
— Devkinandan Thakur Ji ( सनातनी ) (@DN_Thakur_Ji) December 30, 2025
हिंदुओं की भावनाओं को बार-बार अनदेखा क्यों किया जाता है?
अगर सच में हिंदुओं से प्रेम है, तो बांग्लादेशी क्रिकेटर को अभी टीम से बाहर किया जाए।#IPL2026Auction #IPL2026 #bangladeshi #IPL #BCCI pic.twitter.com/N5tQJqO4es
इससे पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन में धार्मिक नेताओं ने भी धमकी दी थी कि अगर बांग्लादेशी क्रिकेटर को आईपीएल में खेलने की अनुमति दी गई तो वे कार्रवाई करेंगे। धार्मिक नेताओं ने मुस्तफिजुर रहमान के साथ-साथ केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान को भी टारगेट किया और उन्हें भी धमकी दी।
मुस्तफिजुर रहमान को लेकर हुआ विवाद
यह पूरा विवाद बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर में शामिल किए जाने पर हो रहा है। मुस्तफिजुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी कटर गेंदों के लिए पहचाने जाते हैं। केकेआर ने उन्हें रणनीतिक जरूरतों को देखते हुए टीम में शामिल किया था। फ्रेंचाइजी या खिलाड़ी की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, ना ही शाहरुख की तरफ से कोई रिएक्शन सामने आया है।