फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jacqueline Fernandez withdraws plea seeking to turn approver in Sukesh Chandrashekar money laundering case

ईडी के विरोध के बाद सरकारी गवाह बनने से पीछे हटीं जैकलीन, ठग सुकेश के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की थी यह अपील

Tue, 12 May 2026 05:32 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 12 May 2026 05:32 PM IST
सार

Money Laundering Case: 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन ने सरकारी गवाह बनने की अपील की थी। मगर, बीते दिनों ईडी के विरोध के बाद उन्होंने अब यह याचिका वापस ले ली है।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez withdraws plea seeking to turn approver in Sukesh Chandrashekar money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनने की मांग रखी थी। उन्होंने इसे लेकर अदालत में अर्जी दी थी। मगर, बीते सोमवार ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने इसका विरोध किया। इसके बाद जैकलीन ने अपनी यह अर्जी वापस ले ली है।

विज्ञापन


ईडी ने विरोध करते हुए क्या कहा था?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की मांग वाली अपनी याचिका वापस ले ली है'। बता दें कि सोमवार 11 मई को ईडी ने जैकलीन की अर्जी का विरोध करते हुए उन्हें ठगी में बराबर का भागीदार कहा था। 
विज्ञापन

 

'सुकेश की क्राइम हिस्ट्री पता होने पर भी संपर्क में रहीं'

कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक जैकलीन फर्नांडीज ने आज मंगलवार को 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनने की अपनी अर्जी वापस ले ली। इस केस में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर भी शामिल है। जैकलीन फर्नांडीज के वकील ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने स्पेशल जज प्रशांत शर्मा के सामने दायर अपनी अर्जी वापस ले ली है। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में पता होने के बावजूद वह उसके संपर्क में बनी रहीं।

ईडी ने जैकलीन का दावा किया खारिज
फेडरल एजेंसी ने अभिनेत्री की याचिका के जवाब में कहा था, 'आवेदक (जैकलीन) सुकेश चंद्रशेखर (आरोपी 1) के आपराधिक इतिहास की जानकारी होने के बाद भी  उसके साथ नियमित और लगातार संपर्क में रहीं। सुकेश ने मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध से प्राप्त 'अपराध की कमाई' में से उन्हें सभी लाभ, उपहार और वस्तुएं बड़ी सावधानी से उपलब्ध कराए'। एजेंसी ने कहा कि संचार के विभिन्न माध्यमों से लगातार बातचीत और लाभ प्राप्त करने से जैकलीन का यह दावा पूरी तरह से खारिज हो जाता है कि वे एक अनजान पीड़ित (unwitting victim) थीं। इसके विपरीत, यह बात मुख्य अपराधी के साथ उनके सचेत जुड़ाव को उजागर करती है।

कहा- 'जान-बूझकर फंड का सोर्स नजरअंदाज किया'
एजेंसी के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपराध से मिली रकम का इस्तेमाल अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए किया। ऐसा करते हुए उन्होंने जान-बूझकर फंड के सोर्स को नजरअंदाज किया और मनी लॉन्ड्रिंग की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इसलिए, खुद को पीड़ित बताने का उनका दावा सिर्फ अपने फायदे के लिए है और रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों के विपरीत है। बता दें कि जैकलीन को इस जांच के सिलसिले में ईडी ने कई बार समन भेजा था। एजेंसी द्वारा दायर एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट में पहली बार आरोपी के तौर पर नामजद की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed