फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jacqueline Fernandez Mother Kim Fernandez Passed Away, Know The Reason Behind Her Death

Kim Fernandez: इस वजह से हुआ जैकलीन की मां का निधन, लाइमलाइट से दूर रहती थीं किम फर्नांडीज

Sun, 06 Apr 2025 02:54 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 06 Apr 2025 02:54 PM IST
सार

Jacqueline Fernandez’s Mother Death: बॉलीवुड आज फिर शोक में है, क्योंकि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मां का निधन हो गया है। वो पिछले कुछ दिनों से अस्तपताल में भर्ती थीं। जानिए उनकी मौत के पीछे क्या रही वजह।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Mother Kim Fernandez Passed Away, Know The Reason Behind Her Death
जैकलीन फर्नांडीज और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम-@jacquelienefernandez

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज का आज 6 अप्रैल को निधन हो गया। वो पिछले कुछ वक्त से बीमार थीं और मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। आज यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। कैंसर से लंबी जंग लड़ने के बाद उनकी मौत अचानक हार्ट अटैक आने से हो गई। जैकलीन की मां के निधन के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। जानते हैं जैकलीन की मां किम के बारे में।

विज्ञापन

मूल रूप से मलेशिया की निवासी थीं किम फर्नांडीज
जैकलीन की मां किम फर्नांडीज मूल रूप से मलेशिया की निवासी थीं और कनाडाई मूल की थीं। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन अपने पति एलरॉय फर्नांडीज के साथ बहरीन में ही बिताया। एलरॉय फर्नांडीज श्रीलंका के पूर्व संगीतकार थे। दोनों के चार बच्चे हैं। जैकलीन सबसे छोटी और सबसे मशहूर हैं। जैकलीन की मां कुछ एक अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की माताओं की तरह ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहती थीं और न ही वो ज्यादा मीडिया के सामने आती थीं। हालांकि, उनको करीब से जानने वालों का ऐसा कहना है कि वो काफी अच्छे स्वभाव की थीं और अपने सभी बच्चों के काफी करीब थीं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez Mother Death: जैकलीन की मां का निधन, अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचीं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में हुआ स्ट्रोक, कैंसर से भी लड़ रही थीं जंग
जैकलीन की मां किम फर्नांडीज को साल 2022 में बहरीन में स्ट्रोक हुआ था। इसके चलते उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं हो गई थीं। हालांकि, परिवार ने यह बात सार्वजनिक नहीं की कि वो कैंसर से भी जंग लड़ रही हैं। पिछले कुछ महीनों में उनकी तबीयत में लगातार गिरावट आ रही थी। मौत से कुछ दिन पहले ही उन्हें एक और हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने काफी प्रयास किए, लेकिन वो किम फर्नांडीज को नहीं बचा पाए।


यह खबर भी पढ़ें: Tejasswi Prakash: ‘लोग मुझे फुटबॉल जैसे फेस वाली कहकर बुलाते थे’, तेजस्वी प्रकाश ने बॉडी शेमिंग का किया सामना

जब मां को आया हार्ट अटैक, तो बाहर थीं जैकलीन
जिस समय किम फर्नांडीज को हार्ट अटैक आया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, उस समय जैकलीन भारत में नहीं थीं। मां की बीमारी का पता चलने के बाद जैकलीन तुरंत ही अपनी मां के पास वापस आ गई थीं। जैकलीन के करीबियों का कहना है कि जैकलीन अपनी मां से काफी क्लोज थीं और उनकी बीमारी और अब उनके जाने से वो काफी टूट गई हैं। जैकलीन अक्सर अपनी मां के बारे में बात करती रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed