फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jacqueline Fernandez Birthday know unknown facts about Welcome To The Jungle Star career struggle and affairs

Jacqueline Fernandez: मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन, जानें कैसे हॉलीवुड की चाह में रखा बॉलीवुड में कदम

Sun, 11 Aug 2024 07:48 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 11 Aug 2024 07:48 AM IST
सार

पड़ोसी देश श्रीलंका में जन्मीं जैकलीन फर्नांडीज का बॉलीवुड में सफर काफी लंबा रहा है। कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकीं जैकलीन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। 

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Birthday know unknown facts about Welcome To The Jungle Star career struggle and affairs
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज आज 11 अगस्त को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अदाकारी से भी फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। पड़ोसी देश श्रीलंका में जन्मीं जैकलीन का बॉलीवुड में सफर काफी लंबा रहा है। कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकीं जैकलीन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। चलिए आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर उनके बॉलीवुड में करियर और जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

विज्ञापन

Jacqueline Fernandez Birthday know unknown facts about Welcome To The Jungle Star career struggle and affairs
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम

जैकलीन फर्नांडीज का जन्म श्रीलंका के कोलंबो में 11 अगस्त, 1985 को  हुआ था और एक्ट्रेस ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बहरीन में पूरी की। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन का कोर्स पूरा किया।एक इंटरव्यू में जैकलीन ने बताया था कि वो बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और सोचती थीं कि किसी दिन वो हॉलीवुड मूवी स्टार होंगी। फिल्मों में आने की रुचि को देखते हुए उन्होंने जॉन स्कूल ऑफ एक्टिंग में कुछ समय तक ट्रेनिंग ली। पढ़ाई खत्म करने के बाद वो श्रीलंका में बतौर टीवी रिपोर्टर काम करने लगीं। जल्द ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez Birthday know unknown facts about Welcome To The Jungle Star career struggle and affairs
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @fdciofficial

बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री जैकलीन साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी हैं। साल 2009 में एक मॉडलिंग असाइनमेंट के सिलसिले में वो भारत आईं। यहां पहुंचने पर जैकलीन ने निर्देशक सुजॉय घोष की फिल्म 'अलादीन' के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट हो गईं। यह उनकी पहली फिल्म थी। हालांकि सही मायने में उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म 'मर्डर 2' में काम करने के बाद मिली। जैकलीन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। वह 'हाउसफुल 2', 'रेस 2', 'किक', 'जुड़वा 2', 'हाउसफुल 3', जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन

Jacqueline Fernandez Birthday know unknown facts about Welcome To The Jungle Star career struggle and affairs
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। जैकलीन बहरीन के राजकुमार हसन बिन राशिद अली खलीफा के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद जैकलीन का प्रिंस के साथ ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद निर्देशक साजिद खान के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है। एक समय ऐसा भी आया जब उनका नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा, जिसकी वजह से पुलिस द्वारा उनसे कई बार पूछताछ की गई और अब भी वह कई बार इस मामले को लेकर चर्चा में आ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed