फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   IT Officials Raid at pushpa 2 director sukumar House office and Mythri Movie Makers Producers Properties

Sukumar: पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार के घर आयकर विभाग की छापेमारी, एक दिन पहले निर्माता के घर भी पड़ी थी रेड

Wed, 22 Jan 2025 02:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 22 Jan 2025 02:23 PM IST
सार

आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार, 22 जनवरी को हैदराबाद में 'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार के घर और कार्यालय पर छापा मारा। रिपोर्ट्स के अनुसार, छापेमारी सुबह-सुबह शुरू हुई और कई घंटों तक जारी रही।

विज्ञापन
IT Officials Raid at pushpa 2 director sukumar House office and Mythri Movie Makers Producers Properties
सुकुमार - फोटो : एक्स: DJX

विस्तार

आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार, 22 जनवरी को हैदराबाद में 'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार के घर और कार्यालय पर छापा मारा। रिपोर्ट्स के अनुसार, छापेमारी सुबह-सुबह शुरू हुई और कई घंटों तक जारी रही। कथित तौर पर सुकुमार हैदराबाद हवाई अड्डे पर थे, जब आयकर अधिकारियों द्वारा उन्हें उनके आवास पर वापस ले जाया गया, जिसके बाद छापेमारी की गई। एक दिन पहले फिल्म के निर्माता दिल राजू के घर भी आयकर विभाग की रेड पड़ी थी। 

विज्ञापन

छापेमारी की वजह का खुलासा बाकी
छापेमारी की वजह का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। आयकर छापे ऐसे समय में पड़े हैं, जब सुकुमार अपनी नवीनतम फिल्म पुष्पा 2: द रूल की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने भारत में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। हालांकि, आयकर विभाग द्वारा इन छापों या सुकुमार और उनकी हालिया सिनेमेटिक उपलब्धि पर इसके प्रभाव के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल राजू की संपत्तियों पर भी हुई थी छापेमारी
फिल्म निर्माता दिल राजू की संपत्तियों पर भी मंगलवार को आयकर ने छापेमारी की। विभाग ने एक साथ राजू के जुबली हिल्स और बंजारा हिल्स स्थित कार्यालयों और आवासों पर छापेमारी की। इस दौरान उनके भाई शिरीष, बेटी हंशिता रेड्डी और अन्य रिश्तेदारों की संपत्तियों की तलाशी ली गई। कथित तौर पर, राजू की संपत्तियों पर आयकर छापे संदिग्ध कर चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

55 से अधिक टीमें छापेमारी के लिए तैनात
आयकर विभाग की जांच पुष्पा 2: द रूल के प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स के निर्माता नवीन यरनेनी और रविशंकर येलामंचिली तक भी पहुंच गई है। राजू और मैथ्री मूवी मेकर्स से जुड़े आठ स्थानों पर विस्तृत तलाशी अभियान के लिए 55 से अधिक टीमें तैनात की गई हैं। रामकृष्ण वीरपनेनी के स्वामित्व वाली फिल्म प्रमोशन कंपनी मैंगो मीडिया पर भी आयकर अधिकारियों ने छापेमारी की है।
Raid: 'गेम चेंजर' और 'पुष्पा 2' के निर्माताओं के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, कथित टैक्स चोरी का आरोप
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed