फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ishita Dutta And Vatsal Sheth Welcome Baby Girl says Our Family Is Now Complete

Ishita Dutta: दोबार मां बनी अजय देवगन की रील लाइफ बेटी इशिता, पिता बनकर खुश हुए वत्सल

Tue, 10 Jun 2025 10:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 10 Jun 2025 10:57 PM IST
सार

Ishita Dutta and Vatsal: अजय देवगन की रील लाइफ की बेटी इशिता दत्ता और वत्सल दोबारा मां-बाप बनें हैं। उन्होंने एक लड़की का स्वागत किया है।

विज्ञापन
Ishita Dutta And Vatsal Sheth Welcome Baby Girl says Our Family Is Now Complete
इशिता दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @ishidutta

विस्तार

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' से मशहूर हुईं अभिनेत्री इशिता दत्ता फिर से मां बनी हैं। इशिता दत्ता और वत्सल शेठ ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में एक बच्ची का स्वागत किया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ खुशखबरी साझा की। इशिता ने अस्पताल से अपनी, वत्सल और अपने नवजात शिशु की एक तस्वीर पोस्ट की। उनका बेटा वायु जो 2023 में पैदा हुआ था इस जुलाई में दो साल का हो जाएगा।

विज्ञापन

अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा 'दो से चार दिल एक साथ धड़कते हुए। हमारा परिवार अब पूरा हो गया है। एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है।'
 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta)


वत्सल ने परिवार पर ध्यान देने की कही थी बात
फरवरी में, वत्सल ने एक इंटरव्यू में इशिता की गर्भावस्था की पुष्टि की थी। अपने परिवार के बढ़ने पर उत्साह जाहिर करते हुए उन्होंने कहा था 'माता-पिता के तौर पर हमने इस बारे में चर्चा की है कि अपने परिवार को कैसे आगे बढ़ाया जाए। दूसरी गर्भावस्था पहली से काफी अलग होगी। एक पिता के रूप में, मैं अपने बेटे और अपनी पत्नी की देखभाल करूंगा। इन लोगों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। दूसरा बच्चा आने के बाद मैं वायु की देखभाल करूंगा, और इशिता हमारी नई परी के साथ होगी।'

यह खबर भी पढ़ें: Thug Life Day 6 Collection: लागत निकालने से कोसों दूर है 'ठग लाइफ', जानें छठे दिन का कलेक्शन

Ishita Dutta And Vatsal Sheth Welcome Baby Girl says Our Family Is Now Complete
वत्सल सेठ-इशिता दत्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पत्नी के गर्भवती होने पर खुश थे वत्सल
वत्सल ने बताया है कि जब इशिता ने उन्हें अपने गर्भवती होने के बारे में बताया तो उनका रिएक्शन कैसा था। 'यह बहुत हैरान करने वाला था। बहुत खुशी का पल। जब इशिता ने मुझे अपने गर्भवती होने के बारे में बताया तो मैंने कहा ओह, वाह। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। एक पिता के रूप में मेरे लिए यह बहुत बड़ी खबर थी। जब इसकी तस्दीक हुई तो मैं बहुत खुश हुआ।'

गर्भवती होने पर इशिता ने की थी पोस्ट
अपनी गर्भावस्था के दौरान, इशिता ने प्रशंसकों को अपने शाद समारोह की एक झलक दिखाई। यह अजन्मे बच्चे को आशीर्वाद देने की एक बंगाली परंपरा थी। अपने बगल में वायु के साथ तस्वीरें साझा करते हुए, उन्होंने लिखा 'शाद, इस बार थोड़ा जल्दी अपने भीतर के छोटे जीवन का जश्न मना रही हूं क्योंकि कुछ पलों का इंतजार नहीं किया जा सकता। मैं सभी स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने के लिए इंतजार नहीं कर सकती थी।

2017 में हुई थी इशिता और वत्सल की शादी
छुट्टी पर जाने से पहले इशिता ने एक आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी की। उम्मीद है कि वह अजय देवगन, तब्बू और श्रेया सरन के साथ 'दृश्यम 3' में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगी। 
इशिता और वत्सल की प्रेम कहानी 2016 में रिश्तों का सौदागर-बाजीगर के सेट पर शुरू हुई थी। इस जोड़े ने 2017 में शादी की। इसके बाद उनके दो बच्चे हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed