Cannes 2025: करण जौहर को गले लगाकर रो पड़े नीरज घेवान, कान में ‘होमबाउंड’ को मिला 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन
Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारत के लिए गर्व का पल है। एक्टर ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्कीनिंग के दौरान दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिला। फिल्म को 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला है।
विस्तार
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय सिनेमा के लिए एक और ऐतिहासिक पल दर्ज हो गया है। निर्देशक नीरज घेवान की नई फिल्म ‘होमबाउंड’ ने इंटरनेशनल मंच पर ऐसा जादू चलाया कि पूरे थिएटर में मौजूद दर्शक 9 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाते रहे। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद निर्माता करण जौहर भावुक हो गए और उन्होंने निर्देशक को गले लगाकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।
#Homebound recently received a 9-minute applause at #Cannes2025. Director #NeerajGhaywan breaks down during the event. ♥️#Trending pic.twitter.com/tFZhokzOzs
— Filmfare (@filmfare) May 21, 2025
‘होमबाउंड’ देख दर्शकों ने बजाई तालियां
इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। होमबाउंड को ‘अन सर्टेन रिगार्ड’ श्रेणी में दिखाया गया और इसका विषय और कहानी, दोनों ने दर्शकों को भीतर तक झकझोर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे करण जौहर की आंखें नम थीं और वह इमोशनल होकर नीरज घेवन को गले लगा रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: कान में जान्हवी को देख फैंस को याद आईं श्रीदेवी, आउटफिट का बनारस से है खास कनेक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज
फिल्म की स्क्रीनिंग के तुरंत बाद कई इंस्टाग्राम पेज पर क्लिप्स और प्रतिक्रियाएं शेयर की गईं, जिनमें एक यूजर ने इसे ‘पावरफुल मूवी’ कहा और 9 मिनट के स्टैंडिंग ओवेशन का जिक्र किया। यह पल न सिर्फ कलाकारों के लिए गौरवपूर्ण रहा बल्कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी गर्व का क्षण था।
Historic! #Homebound gets a 9-minute standing ovation at the #Cannes premier. #KaranJohar and #NeerajGhaywan couldn't control their emotions #MovieTalkies pic.twitter.com/hqc61eS16C
— MovieTalkies.com (@MovieTalkies) May 21, 2025
जाह्नवी कपूर ने लूटी लाइमलाइट
जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर कोई और नहीं बल्कि विश्व सिनेमा के दिग्गज मार्टिन स्कोर्सेसे हैं। उनका जुड़ाव ही इस प्रोजेक्ट की वैश्विक अहमियत को दर्शाता है। वहीं, फिल्म की टीम पूरी शिद्दत से कान में मौजूद रही और सबकी निगाहें जाह्नवी कपूर के लुक पर भी टिकी थीं। उन्होंने इस खास मौके पर बैकलेस कोर्सेट गाउन और शानदार ज्यूलरी पहनकर फैशन के मोर्चे पर भी अपनी छाप छोड़ी।
ये खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर छाईं जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर ने भी लूटी महफिल
कैसी है होमबाउंड की कहानी?
‘होमबाउंड’ की कहानी और किरदारों के अभियन ने न सिर्फ भारतीय दर्शकों को बल्कि अंतरराष्ट्रीय ऑडियंस को भी प्रभावित किया। विशाल जेठवा और ईशान खट्टर की जोड़ी पहली बार इस अंदाज में देखने को मिली और दोनों ने अपने अभिनय से खूब वाहवाही बटोरी।
'मसान' जैसी शानदार फिल्म बना चुके नीरज
नीरज घेवान इससे पहले ‘मसान’ जैसी समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म बना चुके हैं, जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में थे। अब होमबाउंड के जरिए उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा भी ग्लोबल स्टेज पर दमदार मौजूदगी दर्ज कर सकता है।