फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Janhvi Kapoor Ishaan Khatter big red carpet debut ahead of Homebound screening at 78th Cannes Film Festival

Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर छाईं जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर ने भी लूटी महफिल

Wed, 21 May 2025 12:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 May 2025 12:57 AM IST
सार

78th Cannes Film Festival: नीरज घेवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में हो रही है। फिल्म के सितारे जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर वहां पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Ishaan Khatter big red carpet debut ahead of Homebound screening at 78th Cannes Film Festival
जान्हवी कपूर-ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

78वां कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। दुनियाभर के चर्चित सिने सितारे रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी इस साल कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। उन्होंने अपने लुक से दिल जीत लिया। उनके अलावा एक्टर ईशान खट्टर भी कान के रेड कार्पेट पर छा गए। 

विज्ञापन

रेड कार्पेट पर उतरे जान्हवी कपूर और ईशान
जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर फिल्म 'होमबाउंड' के लिए वहां पहुंचे हैं, जिसकी स्क्रीनिंग इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में हो रही है। नीरज घेवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कान में दिखाया जाएगा। फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले इसके लीड सितारे जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर रेड कार्पेट पर उतरे। फेस्टिवल में जान्हवी जैसे ही पहुंचीं, फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और अदाकारा से ऑटोग्राफ लेते नजर आए।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंक गाउन में जान्हवी का खूबसूरत लुक
उनके अलावा एक्टर विशाल जेठवा, डायरेक्टर नीरज घेवन और प्रोड्यूसर करण जौहर भी कान में पहुंचे हैं। जान्हवी, विशाल, ईशान और करण जौहर पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे हैं। जान्हवी ने तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन पिंक गाउन में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। वे बिल्कुल प्रिंसेज जैसी लगीं। उनके लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

King: सुहाना खान के जन्मदिन से पहले 'किंग' पर बड़ा एलान कर सकते हैं सिद्धार्थ आनंद, सोशल मीडिया पर दिया संकेत


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)

विज्ञापन

Janhvi Kapoor Ishaan Khatter big red carpet debut ahead of Homebound screening at 78th Cannes Film Festival
ईशान खट्टर-करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

मनीष मल्होत्रा की डिजाइन ड्रेस में जंचे करण जौहर
ईशान खट्टर ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। वहीं, करण जौहर भी अपने अंदाज के लिए खूब तारीफ बटोर रहे हैं। करण की ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। फिल्म 'होमबाउंड' की बात करें तो इसका निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed