{"_id":"577a327a4f1c1b6c117f9d23","slug":"is-govinda-upset-with-salman-khan-for-not-supporting-him-enough","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तो क्या डेजी शाह की वजह से आई गोविंदा और सलमान के रिश्तों में दरार? ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
तो क्या डेजी शाह की वजह से आई गोविंदा और सलमान के रिश्तों में दरार?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Jul 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
फिल्म 'पार्टनर' का एक दृश्य
सलमान खान और गोविंदा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबर है कि चीची इन दिनों सल्लू मियां की वादाखिलाफी से भड़के हुए हैं। दरअसल, सलमान खान ने गोविंदा से वादा किया था कि वह उनकी बेटी टीना आहूजा को अपनी फिल्म 'जय हो' से लांच करेंगे, लेकिन ऐन वक्त पर सलमान डेजी शाह को ले आए। तभी से सलमान और गोविंदा के रिश्तों में कड़वाहट आनी शुरू हो गई।
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान जब संवददाताओं ने गोविंदा से पूछा कि क्या अभी भी सलमान उनके 'पार्टनर' हैं तो गोविंदा ने थोड़ा झिझकते हुए कहा कि जब मैंने राजनीति छोड़ी थी उस समय सलमान ने मेरे को सपोर्ट किया था, जिसके लिए मैं सलमान को धन्यवाद देता हूं। लेकिन किसी भी मामले में किसी से इतनी उम्मीद नहीं करना चाहिए कि वो उसके लिए बोझ हो जाए।

Trending Videos
नहीं आ रहा है फिल्म पार्टनर का सीक्वल
सूत्रों के मुताबिक गोविंदा और सलमान के बीच दूरियां इतनी आ गई हैं कि वो गोविंदा को किसी भी प्रोजेक्ट को दिलाने में उनकी बिल्कुल भी मदद नहीं कर रहे हैं। इन दोनों के रिश्तों में आई खटास की वजह से फिल्म 'पार्टनर' का सीक्वल भी लटक गया है। गोविंदा से जब इस बारे में पूछा गया तो गोविंदा ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।
अब जबकि, गोविंदा का बेटा हर्षवर्धन लंदन से अभिनय सीखकर मुंबई लौट आया है तो सभी को उम्मीद थी कि सलमान इस बार अपने दोस्त गोविंदा के बेटे को लॉन्च करेंगे। ऐसे में गोविंदा का यह बयान यकीनन सलमान से उनके रिश्तों में और ज्यादा खटास घोलने का काम ही करेगा।