फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Irfan khan wife remember actor on makar sankranti writes emotional post

'आसमान तुम्हें याद कर रहा है', मकर संक्रांति पर पतंग देखकर भावुक हुईं इरफान खान की पत्नी; लिखी प्यारी पोस्ट

Thu, 15 Jan 2026 12:35 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 15 Jan 2026 12:35 AM IST
सार

Sutapa Sikdar On Irfan Khan: इरफान खान की पत्नी अक्सर अपने पति को याद करती रहती हैं। मकर संक्रांति के मौके पर भी सुतापा सिकदर ने अपने पति को याद किया है।

विज्ञापन
Irfan khan wife remember actor on makar sankranti writes emotional post
इरफान खान, सुतापा किकदर - फोटो : इंस्टाग्राम, फेसबुक

विस्तार

अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर अक्सर अपने पति को याद करती रहती हैं। मकर संक्रांति के मौके पर भी उन्होंने इरफान को याद किया है। इरफान खान को पतंग उड़ाने का शौक था। पतंग के मांझे से उनकी उंगली भी कट गई थी, जिसकी वजह से उन्हें डांट सुननी पड़ी थी। ऐसे में उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने अपने पति की एक तस्वीर शेयर करके एक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sutapa Sikdar (@sikdarsutapa)


इरफान को पतंग से प्यार था
सुतापा सिकदर ने पोस्ट में इरफान खान को याद करते हुए लिखा 'एक त्योहार जो तुम्हें बहुत पसंद था, एक त्योहार जिसमें मैंने तुम्हें मुकाबला करने का जुनून देखा। मैंने तुम्हें अपने प्रोफेशन में किसी को हराते हुए ऐसा एक्सप्रेशन कभी नहीं देखा था। मैंने तुम्हारा एक अलग ही रूप देखा। तुमने मुझे पतंग उड़ाना सिखाया। लेकिन मैं उस जुनून की बराबरी कभी नहीं कर पाई। मैं लड्डू, गजक, मूंगफली तक सारी चीजें देखती और खाती रहती थी!'

Irfan khan wife remember actor on makar sankranti writes emotional post
इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @irrfan
आसमान तुम्हें याद कर रहा है
सुतापा ने आगे लिखा 'जयपुर की छत तुम्हें याद करती है इरफान। हर चरखी में लिपटा धागा तुम्हें याद करता है। दीवारों पर रखी चाय। मैं लगातार छत से ग्राउंड फ्लोर तक सीढ़ियां चढ़ती-उतरती, हांफती और चीजें ऑर्गनाइज करती रहती थी। आज हवा चली, कई पतंगें नीचे गिरीं, कई ऊपर उड़ीं। आसमान तुम्हारे प्यार का जश्न मना रहा है। तुम्हें याद कर रहा है! इरफान, मैंने आज तुम्हारे लिए एक पतंग भेजी है, उम्मीद है तुम देखोगे। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगी!'

Border 2: सोनू निगम और सुखविंदर सिंह ने गाना गाकर सेना का सम्मान किया, मेधा राणा के साथ वरुण धवन ने किया डांस

इरफान खान का निधन
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान का निधन 29 अप्रैल 2020 को 53 साल की उम्र में हुआ था। वह लंबे समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। उन्होंने 'मकबूल', 'पान सिंह तोमर', 'द लंचबॉक्स' और 'लाइफ ऑफ पाई' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed