विजय के दिवाली वीडियो का रश्मिका से कनेक्शन ? खूब वायरल हो रहा पोस्ट; जानिए क्या है वजह
Vijay Devarakonda Viral Video: सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दिवाली का उत्सव मनाते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं इसमें और क्या है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विजय देवरकोंडा कैमरे के सामने पोज देते और अजीबोगरीब चेहरे बनाते नजर आ रहे हैं, जबकि आसमान में पटाखे फूट रहे हैं। बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है, जिससे इंटरनेट पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रश्मिका भी वहां मौजूद थीं।
विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं, मेरे दोस्तों। दिवाली हमेशा से मेरा पसंदीदा त्योहार रहा है। आप सभी को ढेर सारा प्यार।' इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'रश्मिका भाभी की याद आ रही है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'क्या ये रश्मिका की आवाज है?' एक और यूजर ने लिखा कि 'आखिरी हा हा हा उसकी थी।' यूजर का मतलब रश्मिका से है।
खबरों के मुताबिक विजय और रश्मिका ने शुक्रवार 3 अक्तूबर को एक निजी समारोह में सगाई कर ली। बताया जाता है कि दोनों फरवरी 2026 में शादी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि इस मामले में दोनों ने आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा है।