फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Influencer Orry Told Unknown boy Your Stomach Will Burn See Funny Viral Video

Orry: ओरी के सामने आया लड़का, टी शर्ट उतारकर की ऐसी हरकत, इंफ्लुएंसर बोला, ‘पेट जल जाएगा’

Sun, 27 Apr 2025 10:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 27 Apr 2025 10:25 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर अक्सर ही ओरी नाम के एक शख्स को यूजर्स देखते हैं। यह इंफ्लुएंसर अपने अजब-गजब स्टाइल के लिए जाना जाता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ओरी के सामने एक लड़के ने आकर अजीब हरकत कर दी। 
 

विज्ञापन
Influencer Orry Told Unknown boy Your Stomach Will Burn See Funny Viral Video
ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry

विस्तार

ओरी नाम के एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने कम समय में ही बॉलीवुड गलियारों में अपने लिए जगह बना ली। यह शख्स अक्सर ही स्टार किड्स के साथ नजर पार्टी करता हुआ नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी अपने लुक, स्टाइल, फैशन के कारण चर्चा में रहता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ओरी के सामने आकर एक लड़का बड़ी ही अजीब हरकत करता है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Urvashi-Orry: क्या उर्वशी रौतेला से शादी करना चाहते हैं ओरी? वायरल हुए कमेंट पर लोगों ने लगाए कयास 
विज्ञापन
Trending Videos

Influencer Orry Told Unknown boy Your Stomach Will Burn See Funny Viral Video
ओरी और वायरल वीडियो वाला लड़का - फोटो : इंस्टाग्राम

ओरी क्यों बोला पेट जल जाएगा 
ओरी के वायरल वीडियो में अचानक एक लड़का सामने आता है, वह अपनी टीशर्ट उतारकर, अपना पेट अंदर बाहर करने लगता है। यह देखकर ओरी सकपका जाता है। वह कहता है, ‘ अरे, तुम्हारा पेट जल जाएगा।’ बाद में ओरी उस लड़के को यह करतब दिखाने के लिए बधाई देता है, उसकी तारीफ करता है। इस वीडियो पर यूजर्स के भी फनी कमेंट्स आए हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


स्टार किड्स से दोस्ती
ओरी के पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो वह कई स्टार किड्स का दोस्त है। ओरी की दोस्ती अनन्या पांडे से लेकर जान्हवी कपूर, खुशी कपूर तक है। यह अक्सर ही स्टार किड्स के साथ पार्टी करता दिखता है। अंबानी परिवार की शादी में भी ओरी को देखा गया। 

ये खबर भी पढ़ें: शाहरुख के साथ काम कर चुकी यह एक्ट्रेस अचानक हुई गायब, ओरी को बनाया करोड़ों का मालिक

विवादों में भी आया नाम 
ओरी का पिछले दिनों एक विवाद में भी नाम आया। लगभग एक महीने पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार कटरा स्थित एक होटल में कथित तौर पर शराब पीने के आरोप में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर के बेस कैंप में शराब पीने के आरोप में ओरी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed