Pawandeep: आईसीयू से बाहर आए सिंगर पवनदीप, एक्सीडेंट के बाद दोस्त ने सोशल मीडिया पर साझा किया हेल्थ अपडेट
इंडियन आइडल 12 के विजेता और गायक पवनदीप राजन पिछले दिनों एक सड़क हादसे का शिकार हुए। हाल में दिल्ली के अस्पताल में सिंगर की 6 घंटे तक सर्जरी चली। अब पवनदीप की हालत कैसी है? इस बारे में एक करीबी दोस्त ने जानकारी दी है। साथ ही पवनदीप की सर्जरी के बाद की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है।
विस्तार
एक सड़क हादसे में सिंगर पवनदीप गंभीर रूप से घायल हुए। इन दिनों दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। सर्जरी के बाद वह आईसीयू में थे। अब सिंगर पवनदीप आईसीयू से बाहर आ चुके हैं। पवनदीप के एक करीबी दोस्त गोविंद दिगारी ने इंस्टाग्राम पर सिंगर का हेल्थ अपडेट साझा किया है। साथ ही पवनदीप की एक तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ एक मैसेज भी पवनदीप के फैंस के लिए लिखा है।
काफी ठीक है पवनदीप
पवनदीप के करीबी दोस्त गोविंद दिगारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें इंडियन आइडल 12 के विजेता बनकर मशहूर हुए सिंगर की मौजूदा हालत का पता चल रहा है। पवनदीप सर्जरी के बाद आईसीयू से बाहर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर साझा कि गई तस्वीर में पवनदीप के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। इस पोस्ट पर सिंगर के दोस्त गोविंद एक कैप्शन भी लिखते हैं, ‘आप सभी के आशीर्वाद से पवन अब काफी ठीक है।’
View this post on Instagram
ये खबर भी पढ़ें: UP: सिंगर पवनदीप को दिल्ली से यहां जाने के लिए पकड़नी थी फ्लाइट, एंबुलेंस चालक बना मददगार; हादसे की पूरी कहानी
कब हुआ था एक्सीडेंट
सिंगर पवनदीप राजन 5 मई की सुबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह इस रास्ते से दिल्ली जा रहे थे, पवनदीप की कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में सिंगर बुरी तरह से घायल हुए। पहले स्थानीय अस्पताल में इलाज हुआ, फिर पवनदीप को दिल्ली के अस्पताल में शिफ्ट किया गया। हाल ही में सिंगर की 6 घंटे तक सर्जरी चली। कुछ दिन बाद फिर से एक सर्जरी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस कार से पवनदीप दिल्ली जा रहे थे, उसके ड्राइवर को झपकी आ गई और इसी कारण एक्सीडेंट हुआ। पवनदीप के साथ उनका एक दोस्त भी था उसे भी चोट लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।