{"_id":"65e53fbd65c9272b7001e1b8","slug":"indian-idiol-14-winner-vaibhav-gupta-wants-to-bring-back-90s-feel-and-want-to-sing-for-salman-khan-films-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 14: किशोर दा को आदर्श मानने वाले वैभव लाएंगे 90 के दौर को वापस, सलमान और रणवीर के लिए चाहेंगे गाना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Indian Idol 14: किशोर दा को आदर्श मानने वाले वैभव लाएंगे 90 के दौर को वापस, सलमान और रणवीर के लिए चाहेंगे गाना
Mon, 04 Mar 2024 09:03 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 04 Mar 2024 09:03 AM IST
सार
गायक वैभव गुप्ता को रविवार को 'इंडियन आइडल 14 का विजेता' घोषित किया गया। विजेता बनने के बाद मीडिया से बातें करते हुए वैभव कहते हैं, 'मुझे अभी कितना अच्छा लग रहा है इस भावना को मैं शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाऊंगा।'
विज्ञापन
वैभव गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
कल रात यानि तीन मार्च 2024 को इंडियन आइडल 14 को अपना विजेता मिल गया। कानपुर के वैभव गुप्ता ने इंडियन आइडल 14 की चमचमाती ट्रॉफी और इनाम के 25 लाख रूपये अपने नाम किया। आद्या मिश्रा, अनन्या पाल, पीयूष पंवार, सुभादीप दास, अंजना पद्मनाभन के साथ वैभव भी टॉप पांच प्रतियोगियों शामिल थे। विजेता बनने के बाद वैभव ने अपने फ्यूचर प्लान मीडिया के साथ साझा किया।
सलमान और रणवीर हैं पसंदीदा
गायक वैभव गुप्ता को रविवार को 'इंडियन आइडल 14 का विजेता' घोषित किया गया। विजेता बनने के बाद मीडिया से बातें करते हुए वैभव कहते हैं, 'मुझे अभी कितना अच्छा लग रहा है इस भावना को मैं शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाऊंगा। मैं अब फिल्मों के लिए गाना चाहता हूं। सलमान और रणवीर मेरे पसंदीदा कलाकार है। मेरा सपना है कि मैं उनके लिए पार्श्व गायन करूं।'
Anant Radhika Pre Wedding: 'या देवी सर्वभूतेषु' पर नीता अंबानी का शानदार डांस, फंक्शन में सितारों ने लगाए चार चांद
विज्ञापन
90 के दशक को लाएंगे वापस
वैभव अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, '90 का दशक संगीत के लिए सबसे सुरीला दौर रहा है। मैं अपनी गायकी से उसी मिठास को वापस लाना चाहता हूं। आज के युवा किशोर कुमार को फिर से सुनने लगे हैं। संगीत के साथ नए प्रयोग होने लगे हैं। मैं खुश हूं कि मैं इस दौर का हिस्सा हूं।'
Bastar The Naxal Story Trailer: रायपुर में रिलीज होगा सुदीप्तो की ‘बस्तर’ का ट्रेलर, नए पोस्टर ने बनाया माहौल
म्यूजिक वीडियो बनाएंगे
वैभव के लिए 'इंडियन आइडल 14' का सफर बेहद रोमांचक रहा है। वे अपने सफर को याद करते हुए कहते हैं, 'जब महेश भट्ट आए थे और उन्होंने मेरी गायकी को सुनकर सीटी बजाया था, वह पल मेरे लिए बहुत खास था। मैं अब और बेहतर काम करना चाहता हूं। मैं अपना म्यूजिक वीडियो लाना चाहूंगा जिसका संगीत मधुर हो। मैंने ऑलरेडी इसके लिए सोचना शुरू कर दिया है।