Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   India Official Entry For Oscar Homebound Has Slow Start On Box Office Jahnavi Ishaan Film Eyes On Weekend

Homebound: लाखों में सिमटी ऑस्कर में भेजी गई ‘होमबाउंड’, क्या वीकेंड पर मिलेंगे दर्शक?

Sat, 27 Sep 2025 03:15 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 27 Sep 2025 03:15 PM IST
सार

Homebound Collection: नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से भेजी गई है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत काफी खराब रही है।

विज्ञापन
India Official Entry For Oscar Homebound Has Slow Start On Box Office Jahnavi Ishaan Film Eyes On Weekend
होमबाउंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्कर के लिए भारत की ओर से भेजी गई नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ अब सिनेमाघरों में भी रिलीज हो चुकी है। कान और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल समेत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘होमबाउंड’ ने काफी सराहना बटोरी है। लेकिन इतनी सारी प्रशंसा और ऑस्कर में जाने तक जैसी उपलब्धि हासिल करने के बाद जब ‘होमबाउंड’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तब उसे वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला जैसा मिलना चाहिए।

विज्ञापन

अच्छे सिनेमा को क्यों नहीं मिलते दर्शक?
‘होमबाउंड’ जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो उम्मीद थी कि ऑस्कर में ऑफिशियली भेजे जाने के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। लेकिन नतीजा उम्मीदों से बिल्कुल विपरीत सामने आया है। क्योंकि शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 30 लाख रुपए की ही कमाई की। जो ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की बाकी फ्लॉप फिल्मों से भी कम है। ऐसे में सवाल यह ही उठता है कि जिस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इतनी प्रशंसा मिल रही हो, कई फेस्टिवल्स में फिल्म को सराहा गया हो और भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजी गई हो। वह फिल्म जब देश में रिलीज होती है, तो टिकट खिड़की पर दर्शकों का मुंह ताकती रहती है। एक तरफ हम अच्छे सिनेमा की बात करते हैं और यह उम्मीद करते हैं अच्छा सिनेमा बने। दूसरी ओर जब ऐसा सिनेमा बनता है, तो उसे दर्शक नहीं मिलते हैं। कहीं न कहीं ‘होमबाउंड’ की इतनी खराब ओपनिंग सवाल जरूर खड़े करती है।

विज्ञापन


मिलेगा वीकेंड का फायदा?
हालांकि, आने वाले दो दिन वीकेंड के हैं। ऐसा माना जाता है कि वीकेंड पर फिल्मों की कमाई बढ़ती है, क्योंकि शनिवार-रविवार को छुट्टी में लोग परिवार के साथ सिनेमा देखने पहुंचते हैं। अब देखना ये है कि क्या ‘होमबाउंड’ को भी इस वीकेंड का कोई लाभ मिलता है या नहीं। हालांकि, वीकेंड पर भी ‘होमबाउंड’ की कमाई में कोई बड़ी उछाल आने की उम्मीद नहीं लगती है। जबकि ‘होमबाउंड’ के साथ कोई दूसरी बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है। सिर्फ पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ सिनेमाघरों में बनी हुई है। इसकी भी प्रमुख कमाई तेलुगु में है। ऐसे में सवाल ये ही कि आखिर लोग ‘होमबाउंड’ देखने क्यों नहीं पहुंच रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

India Official Entry For Oscar Homebound Has Slow Start On Box Office Jahnavi Ishaan Film Eyes On Weekend
होमबाउंड - फोटो : इंस्टाग्राम-@ishaankhatter

यह खबर भी पढ़ेंः Homebound Movie Review: दोस्ती, दर्द और समाज की बेड़ियों में जिंदा बची उम्मीद; एक कहानी जो आपको रुला देगी

दोस्ती और जाति प्रथा पर बात करती है फिल्म
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘होमबाउंड’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक नीरज घेवान ने किया है। नीरज इससे पहले ‘मसान’ जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं, जिसे काफी सराहा गया था। इस फिल्म में जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म में दोस्ती, जाति प्रथा और सफलता की कहानी को दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed