दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ के साथ इम्तियाज अली ला रहे हैं ये फिल्म, सामने आई रिलीज डेट
Imtiaz Ali Film: इम्तियाज अली, दिलजीत दोसांझ के साथ एक नई फिल्म बना रहे हैं। यह पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है। इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौन है फिल्म का निर्देशक?
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इम्तियाज अली की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी दी है। अभी ये नहीं पता चला है कि फिल्म का क्या नाम होगा। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लेखक और निर्देशक इम्तियाज अली हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित होगी। इसमें कॉमेडी भी होगी। फिल्म शूट हो चुकी है और यह पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है। यह इसी साल 12 जून को रिलीज होगी।
Border 2: 'बॉर्डर 2' के इस सीन को शूट करते हुए वरुण धवन को लगी थी चोट, शेयर किया बीटीएस वीडियो
शानदार हो सकते हैं फिल्म के गानेजानकारी के मुताबिक फिल्म के गाने शानदार हो सकते हैं। गानों के लिरिक्स मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने दिया है। दोनों ने पहले भी हिंदी सिनेमा को शानदार गाने दिए हैं।
इम्तियाज अली, दिलजीत दोसांझ, इरशाद कामिल और एआर रहमान एक साथ फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया था। उनके साथ इसमें परिणीति चोपड़ा थीं। फिल्म के गानों को इरशाद कामिल ने लिखे थे। इसका म्यूजिक एआर रहमान ने दिया था।