फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   IIFA 2025 Laapataa Ladies Bhool Bhulaiyaa 3 got most nominations in category stree 2 shaitaan kill article 370

IIFA 2025: आईफा अवॉर्ड्स में लापता लेडीज-भूल भुलैया को मिले सबसे ज्यादा नामांकन, स्त्री 2-किल ने भी मारी बाजी

Sun, 02 Feb 2025 02:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 02 Feb 2025 02:27 PM IST
सार

आईफा अवॉर्ड्स 2025 के नामांकन की सूची आ चुकी है, जिसमें किरण राव की 'लापता लेडीज' और अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 3' को सबसे ज्यादा नामांकन मिले हैं। 

विज्ञापन
IIFA 2025 Laapataa Ladies Bhool Bhulaiyaa 3 got most nominations in category stree 2 shaitaan kill article 370
भूल भुलैया 3-लापता लेडीज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' और हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' और 'स्त्री 2- सरकटे का आतंक' को अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 2024 में लोकप्रिय श्रेणियों में सबसे ज्यादा नामांकन मिले हैं। आयोजकों ने इसकी घोषणा की। किरण राव की 'लापता लेडीज' नौ नामांकन के साथ सबसे आगे है, जबकि अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित 'भूल भुलैया 3' सात नामांकन और अमर कौशिक की 'स्त्री 2- सरकटे का आतंक' छह नामांकन के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)


जयपुर में होगा आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन
जयपुर में 8 और 9 मार्च के बीच आयोजित होने वाले आईफा अवॉर्ड्स के रजत जयंती संस्करण में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, संगीत निर्देशन और पार्श्व गायक की 10 श्रेणियों में सिनेमेटिक एक्सीलेंस को सम्मानित किया जाएगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)


इन फिल्मों को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नामांकन
सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित हैं 'लापता लेडीज', 'भूल भुलैया 3', 'स्त्री 2 - सरकटे का आतंक', 'किल', 'आर्टिकल 370', और 'शैतान'। वहीं सर्वश्रेष्ठ निर्देशन श्रेणी में दौड़ में किरण राव, निखिल नागेश भट, कौशिक, सिद्धार्थ आनंद, अनीस बज्मी और आदित्य सुहास जांभले शामिल हैं। नितांशी गोयल, आलिया भट्ट, यामी गौतम, कैटरीना कैफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)


सर्वश्रेष्ठ अभिनय श्रेणी की रेस में ये सितारे
स्पर्श श्रीवास्तव, राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन, अभिषेक बच्चन और अजय देवगन को सर्वश्रेष्ठ अभिनय श्रेणी में नामांकित किया गया है। सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के पुरस्कार के लिए छाया कदम, विद्या बालन, जानकी बोदीवाला और ज्योतिका और प्रियामणि प्रतिस्पर्धा में हैं। रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, फरदीन खान, राजपाल यादव और मनोज पाहवा ने सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नामांकन हासिल किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)


कौन जीतेगा नकारात्मक भूमिका का पुरस्कार?
नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नामांकित हैं- राघव जुयाल, आर माधवन, गजराज राव, विवेक गोम्बर और अर्जुन कपूर। सचिन-जिगर और तनिष्क बागची को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन श्रेणी में दो-दो नामांकन मिले हैं। सचिन-जिगर को 'स्त्री 2' में उनके व्यक्तिगत काम के लिए नामांकित किया गया है। तनिष्क बागची को 'भूल भुलैया 3' के लिए प्रीतम, लिजो जॉर्ज, सचेत - परंपरा, डीजे चेतस, आदिया रिखारी और अमाल मलिक के साथ नामांकित किया गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)


पार्श्व गायक पुरस्कार की रेस में कौन आगे?
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन श्रेणी में राम संपत और ए.आर. रहमान नामांकित हैं। गायक अरिजीत सिंह, करण औजला, दिलजीत दोसांझ, बादशाह, जुबिन नौटियाल और मित्राज को पार्श्व गायक पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। श्रेया घोषाल ने 'लापता लेडीज' और 'भूल भुलैया 3' के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका श्रेणी में दोहरा नामांकन हासिल किया है। इस खंड में मधुबंती बागची 'स्त्री 2' के लिए, रेखा भारद्वाज 'किल' के लिए और शिल्पा राव भी 'फाइटर' के लिए नामांकित हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed