फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   I hope Homebound reaches the final stage in oscars 2026 says Anupam Kher

बड़ी कामयाबी की तरफ बढ़ी 'होमबाउंड', करण जौहर ने की दुआ की गुजारिश, अनुपम खेर ने जताई ये उम्मीद

Thu, 18 Dec 2025 12:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 18 Dec 2025 12:50 PM IST
सार

Homebound: फिल्म 'होमबाउंड' एक बड़ी कामयाबी की तरफ कदम बढ़ा रही है। ऐसे में करण जौहर और अनुपम खेर ने इससे उम्मीदें जताई हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन
I hope Homebound reaches the final stage in oscars 2026 says Anupam Kher
करण जौहर, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया, एएनआई

विस्तार

फिल्म 'होमबाउंड' 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में आधिकारिक तौर पर शॉर्टलिस्ट हुई है। इस पर फिल्ममेकर करण जौहर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है 'यह बहुत जरूरी पड़ाव था। हम यहां तक पहुंच गए हैं। दुनियाभर की 15 सबसे अच्छी फिल्मों में से हमें चुना गया है। यह सम्मान की बात है। मैं आभारी हूं कि भारत की इस फिल्म को चुना गया। हमसे जो कुछ हो सकेगा हम करेंगे। मैं उम्मीद कर रहा हूं और देश से दुआ की गुजारिश कर रहा हूं कि होमबाउंड फाइनल स्टेज तक पहुंचे।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

'होमबाउंड' को लेकर अनुपम खेर को उम्मीद
एएनआई से बात करते हुए अनुपम खेर ने नीरज घेवान की 'होमबाउंड' का जिक्र किया और कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह फाइनल स्टेज तक भी पहुंचेगी।' एक्टर ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की भी तारीफ की। इसे सिनेमाघरों में दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्टर ने इसे अपनी इस साल की पसंदीदा फिल्म बताया। उन्होंने कहा 'धुरंधर इस साल की मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म है। मैं चाहूंगा कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखें।'

I hope Homebound reaches the final stage in oscars 2026 says Anupam Kher
होमबाउंड - फोटो : इंस्टाग्राम
नीरज घेवान ने टीम और अकादमी का शुक्रिया अदा किया
नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर नीरज घेवान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'होमबाउंड' को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में आधिकारिक तौर पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। डायरेक्टर नीरज घेवान ने पूरी टीम और अकादमी का आभार व्यक्त किया। 
घेवान ने एक बयान में कहा, 'होमबाउंड उन लोगों की कहानियां बताने के लिए पैदा हुई है जो बहुत दूर हैं। यह अपना रास्ता खोजने की कहानी है। मैं टीम का, इस कहानी पर विश्वास करने के लिए हमारे प्रोड्यूसर्स का और अकादमी का बहुत आभारी हूं।'

कौन हैं पायल गेमिंग? एमएमएस वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आया नाम

'होमबाउंड' में दिखी दोस्ती की कहानी
धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से समर्थित 'होमबाउंड' बचपन के दोस्तों शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन (विशाल जेठवा) की कहानी दिखाती है। दोनों का पुलिस फोर्स में शामिल होने का सपना उनकी जिंदगी को आकार देता है।

I hope Homebound reaches the final stage in oscars 2026 says Anupam Kher
धुरंधर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
5 दिसंबर को रिलीज हुई 'धुरंधर'
जहां तक 'धुरंधर' की बात है तो इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed