फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   hrithik roshan sons Hridaan and Hrehaan Roshan celebrated mama zayed khan birthday

Hrithik Roshan: मामा जायद खान की बर्थडे पार्टी में स्पॉट हुए ऋतिक रोशन के बेटे, फैंस बोले- पापा की कॉपी पेस्ट

Sat, 05 Jul 2025 10:42 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 05 Jul 2025 10:42 PM IST
सार

 Hridaan and Hrehaan Roshan Spotted: 5 जुलाई यानी शनिवार को बॉलीवुड एक्टर जायद खान ने अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान ऋतिक रोशन के बेटों ने पार्टी में पूरी लाइमलाइट लूट ली।

विज्ञापन
hrithik roshan sons Hridaan and Hrehaan Roshan celebrated mama zayed khan birthday
ऋतिक रोशन के बेटे - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म वॉर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसी बीच मुंबई में उनके दोनों बेटे अपने मामा जायद खान की बर्थडे पार्टी में नजर आए। रेहान और रेदान रोशन न सिर्फ पार्टी में शामिल हुए बल्कि अपने क्यूट लुक्स और चार्म से पूरी महफिल ही लूट ली। इन दोनों को देख फैंस को ऋतिक रोशन की याद आ गई। 
विज्ञापन


ऋतिक के बेटों ने लूटी लाइमलाइट
मुंबई में आयोजित हुई इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन सारी लाइमलाइट ऋतिक के बेटों ने ले ली। दोनों ने पार्टी में बेहद स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की और अपनी कार से सीधा निकलकर वेन्यू में चले गए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जहां फैंस उन्हें ‘लिटिल ग्रीक गॉड्स’ कहकर बुला रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)




दिखने में ऋतिक रोशन की कॉपी
रेहान और रेदान के चेहरों पर पिता ऋतिक रोशन की झलक साफ देखी जा सकती है। उनके तेज नयन-नक्श और स्माइल ने लोगों को तुरंत ऋतिक की याद दिला दी। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने कमेंट करते हुए लिखा,'इन दोनों को देखकर डीएनए टेस्ट की जरूरत ही नहीं, सब कुछ साफ है।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल पापा की कॉपी पेस्ट हैं।'



जायद खान ने मनाया जन्मदिन 
बता दें मुंबई में जायद खान ने अपनी फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान जायद की पत्नी भी उनके साथ दिखीं। जायद ने केक कट किया और सभी को खिलाया। हालांकि इस पार्टी में ऋतिक रोशन नजर नहीं आए, लेकिन उनके बेटों ने उनकी कमी को पूरा कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed