Mafia Teaser: हनी सिंह के गाने 'माफिया' का टीजर हुआ रिलीज, नरगिस संग रोमांस करते दिखेंगे रैपर
Honey Singh Mafia Teaser: हनी सिंह के गाने माफिया का टीजर मंगलवार को रिलीज हुआ जिसमें वो नरगिस फाखरी के साथ नजर आ रहे हैं।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
गाने के टीजर की शुरुआत होती है हनी सिंह के किश्ती वाले सीन से, जहां वो बोट में बैठकर कहीं पर जा रहे हैं। बोट पर अमेरिका का झंडा लगा हुआ है। इसके बाद वो बहुत सारे लोगों के साथ एक दम डॉन स्टाइल में वॉक करते नजर आते हैं। बैकग्राउंड में म्यूजिक एकदम खतरनाक लग रहा है और हनी सिंह सूट-बूट में अपने स्वैग में चल रहे हैं।
ये खबर भी पढ़े: Viral Video: स्टेज पर कलाकार पर भड़के सुनील शेट्टी, बोले- ‘इतनी घटिया मिमिक्री मैंने कभी नहीं देखी’; छिड़ी बहस
इसके बाद हनी का नरगिस के साथ एक सीन दिखाया गया है जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहे हैं। करीब 1 मिनट 14 सेकंड के इस टीजर में हनी सिंह का कोई डायलॉग तो नहीं है ना ही उनकी आवाज में कोई लाइन सुनने को मिलती हैं, लेकिन टीजर के आखिर में वो जोर-जोर से हंसते हुए नजर आते हैं।
टी-सीरीज के बैनर तले आएगा गाना
इस गाने के जहां म्यूजिक प्रोड्यूर और सिंगर खुद हनी सिंह ही हैं वहीं इसे टी-सीरीज के लेबल के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इस गाने में नरगिस फाखरी और हनी सिंह पहली बार साथ में किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।