फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Youn Yuh-jung wins best supporting actress Oscar for Minari

Oscar 2021: मिनारी के लिए यून यू-जंग को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड, ऑस्कर जीतने वाली पहली कोरियन महिला बनीं

Mon, 26 Apr 2021 09:27 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 26 Apr 2021 09:27 AM IST
सार

यून यू-जंग (Yuh-Jung Youn) को फिल्म मिनारी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। ये पुरस्कार जीतने वाली वो पहली कोरियन महिला बन गई हैं।

विज्ञापन
Youn Yuh-jung wins best supporting actress Oscar for Minari
Yuh-Jung Youn minari - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यून यू-जंग (Yuh-Jung Youn) को फिल्म मिनारी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। ये पुरस्कार जीतने वाली वो पहली कोरियन महिला बन गई हैं। उनकी उम्र 73 साल है और फिल्म मिनारी में उन्होंने दादी का किरदार निभाया है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में अब तक और भी कई विजेताओं के मान सामने आ चुके हैं। इस बार नोमाडलैंड को बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर मिला है। जबकि डैनियल कलूया बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए ऑस्कर से नवाजा गया है।
विज्ञापन

 

बता दें कि मिनारी कोरियाई-अंग्रेजी भाषी फिल्म हैं। इसमें स्टीवन युन, हान ये-री, एलन किम, नोएल केट चो, यूं युह जंग, विल पैटन जैसे कलाकार हैं। यह चुंग की जिंदगी पर आधारित सेमी-ऑटोबायोग्रैफिकल है। फिल्म में एक अप्रवासी परिवार की कहानी है, जो अरकांसस के दूरवर्ती बीहड़ इलाकों में रहने के लिए जाते हैं। 

फिल्मकार चुलू जौ ने 93वें अकादमी पुरस्कारों में अपनी फिल्म ‘नोमैडलैंड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के वर्ग में एमराल्ड फेनेल (‘प्रोमिसिंग यंग वुमन’ के लिए), यून यू-जंग (‘मिनारी’ के लिए), थॉमस विंटरबर्ग (‘अनदर राउंड’ के लिए) और डेविड फिनचर (‘मैंक’ के लिए) पुरस्कार की दौड़ में थे।


जेसिका बर्डर की इसी नाम की किताब पर आधारित फिल्म में फ्रांसिस मैकडॉरमैंड ने फर्न का किरदार निभाया है, एक ऐसी महिला जो ग्रामीण नेवादा में अपनी कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब हो जाने के बाद अपनी गाड़ी उठाती है और पारंपरिक समाज के बाहर के आधुनिक खानाबदोश की तरह जीवन को तलाशती है।

फिल्मकार ने 2015 में फिल्म ‘सॉन्ग्स माई ब्रदर्स टॉट मी’ से निर्देशन की शुरुआत की थी। उनकी दूसरी फिल्म ‘राइडर’ से उन्हें वैश्विक पहचान मिली थी। ‘नोमैडलैंड’ में डेविड स्ट्रैथेर्न और लिंडा मे ने भी काम किया है। इस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब्स, क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स, बाफ्टा अवार्ड्स, इंडीपेंडेंट स्प्रिट अवार्ड्स जैसे कई पुरस्कार जीते हैं। फिल्म का निर्माण झाओ, मैकडोरमैंड, पीटर स्पीयर्स, मौली एशर और डैन जान्वी ने किया है। चुलू जौ ने कहा था कि वह वांग कार-वाई और टेरेंस मलिक जैसी शख्सियतों से खासी प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed