{"_id":"5a7bf8a0-07d2-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"women-of-the-year-katy-perry","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वूमन आफ द इयर' चुनी गईं पेरी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'वूमन आफ द इयर' चुनी गईं पेरी
लंदन/आईएएनएस
Updated Wed, 26 Sep 2012 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉप गायिका केटी पेरी को बिलबोर्ड पत्रिका ने 'वूमन आफ इयर' अवार्ड के लिए चुना है। पत्रिका के सम्पादन विभाग के निदेशक बिल वेर्डे ने पेरी को संगीत उद्योग का सबसे उत्साही और प्रेरणादायक कलाकार बताया है।
विज्ञापन
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम' के मुताबिक वेर्डे ने कहा, "केटी पेरी ने पांच साल पहले इस उद्योग में प्रवेश किया था। ज्यादातर कलाकार अपने पूरे कॅरियर में जिस चीज की उम्मीद कर सकते हैं, उन्होंने इस दौरान इससे कहीं ज्यादा प्राप्त कर लिया है।"
विज्ञापन
प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस समारोह में संगीत जगत की प्रभावशाली और प्रतिभावान महिला को यह अवार्ड दिया जाता है। उनसे पहले गायिका टेलर स्वीफ्ट, 'ब्लैक आईड पीज' बैंड की गायिका फरगई और बेयोंसे नोल्स को यह अवार्ड दिया जा चुका है।
विज्ञापन
इस बार यह कार्यक्रम 30 नवम्बर को न्यूयार्क में आयोजित होगा।