फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Will Smith will show his memories of india tour in bucket list

विल स्मिथ बकेट लिस्ट में दिखाएंगे भारत में बिताए दिनों की यादें

Tue, 02 Apr 2019 11:30 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 02 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Will Smith will show his memories of india tour in bucket list
Will Smith - फोटो : amar ujala mumbai
जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म अलादीन में जिनी बने मशहूर हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ के शो बकेट लिस्ट की अगली कड़ी में उनके भारत भ्रमण की यादें दिखाई जाएंगी। हाल ही में मुंबई आए विल स्मिथ की भारत के तमाम दर्शनीय और धार्मिक स्थलों के भ्रमण के अलावा हिंदी फिल्मों के सितारों के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब दिखती रही हैं।
विज्ञापन


अब पता चला है कि स्मिथ की यात्रा उनके शो बकेट लिस्ट की शूटिंग से संबंधित थी। इस साप्ताहिक कार्यक्रम में विल स्मिथ वह सब करते दिखाई देते हैं जो वह अपने रोजमर्रा के काम से इतर करना चाहते रहे हैं। अपनी जिंदगी की बकेट लिस्ट की इच्छाएं वह इस शो के जरिए पूरी करते हैं।   
विज्ञापन


इस शो की शूटिंग के दौरान विल स्मिथ ने हिंदी सिनेमा के तमाम दिग्गजों से मुलाकातें की। रणवीर सिंह के साथ उन्होंने जुहू में शूटिंग की। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के सेट पर भी गए और वहां उन्होंने टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया व अनन्या पांडे से खूब बातें कीं और उनके साथ नाचे भी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हिंदी सिनेमा की इन झलकियों के अलावा इस शो में विल स्मिथ की भारत यात्रा की तमाम अन्य बातें भी प्रसारित की जाएंगी। बकेट लिस्ट के पहले के एपीसोड्स में विल स्मिथ शार्क मछलियों के साथ तैरते दिख चुके हैं, ग्रांड कैनयान से बंजी जंपिंग करते दिख चुके हैं। एक एपीसोड में तो वह अपने बेटे जैडेन स्मिथ के साथ फॉर्मूला वन रेसिंग में भी हाथ आजमाते दिखे। बकेट लिस्ट का प्रसारण फेसबुक के अलावा नेशनल ज्योग्राफिक चैनल पर भी होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed