फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   will not release the adult comedy film get hard from India

भारत में फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे के बाद यह एडल्ट कॉमेडी नहीं होगी रिलीज

Thu, 12 Mar 2015 03:07 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
will not release the adult comedy film get hard from India

भारतीय सेंसर बोर्ड के कड़े नियमों और फिल्मों से सीन काटने की प्रक्रिया को देखते हुए फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे के बाद वॉर्नर ब्रदर्स की एडल्ट कॉमेडी गेट हार्ड को रिलीज नहीं करने का फैसला उठाया है। इससे पहले कामुक बुक सीरीज फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे के साथ भी ऐसा हो चुका है।

विज्ञापन


विल और केविन स्टारर ये फिल्म 27 मार्च को भारत में रिलीज होनी थी। पर अभी इस फिल्म को लेकर फिलहाल सेंसर बोर्ड ने अंतिम फैसला नहीं दिया है।

फिल्म में 20 मिनट के सीन को निरीक्षण कमेटी में दिखाने से पहले ही काट दिया गया और फिर भी सर्टिफिकेट नहीं दिया गया तो स्टूडियो ने यह फिल्म भारत में रिलीज ना करने का फैसला किया।
विज्ञापन

कैंची चलने से फिल्म का रुप बिगड़ जाता है

will not release the adult comedy film get hard from India

फिल्म पर कैंची चलने को लेकर प्रोडक्शन बैनर का मानना है कि इससे फिल्म का रुप बिगड़ जाता है। हालांकि 'गेट हार्ड' को सर्टिफिकेट देने के मामले पर वार्नर ब्रदर्स और श्रवण कुमार किसी पक्ष ने अभी तक खुलकर कोई बयान नहीं दिया है।

मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन ऑफ अमेरिका के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिंह ने कहा, ''यह एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। हमें रेटिंग सिस्टम अपनाने की जरूरत है जिसके बारे में सूचना व प्रसारण के राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ से बातचीत हुई है। किसी फिल्म को रिलीज करना या न करना स्टूडियो का अपना व्यक्तिगत फैसला होता है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed