कोरोना को 'फर्जी बीमारी' बताने वाले सोशल मीडिया स्टार की इसी वायरस से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का कहर जारी है। अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इस बीमारी ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है। कोरोना कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। यूक्रेन से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया स्टार दिमित्री स्टुहुक की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है।
दिमित्री स्टुहुक वहीं हैं जिन्होंने कुछ दिनों पहले कोरोना को फर्जी बीमारी बताया था और इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था। वह अपने सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े वीडियोज शेयर किया करते थे, कोरोना को फर्जी बीमारी बताने वाला वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।
स्टुहुक महज 33 साल के थे। तुर्की ट्रिप के बाद वह कोरोना से संक्रमित हो गए, उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया लेकिन उनकी हालत खराब होती चली गई और आखिरकार डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए।हालांकि कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ था और उन्होनें दोबारा पोस्ट करके इस बीमारी से होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया था।
A post shared by Dima Stuzhuk (@stuzhuk_dmitriy) on