Turning Red Trailer: टर्निंग रेड का ट्रेलर रिलीज, बिली इलिश और फिननेस के गाने मचाएंगे धमाल
फिल्म की बात करें तो टर्निग रेड मेई ली(रोजली चियांग की आवाज) की कहानी बताती है जो एक आत्मविश्वास से भरी 13 साल की लड़की है जो अपने मां के कर्तव्यों और अपनी टीनएज उम्र के एहसासों के बीच फंसी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिज्नी और पिक्सार की फिल्म 'टर्निंग रेड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अकादमी अवॉर्ड विजेता Domee Shi द्वारा निर्देशित और Lindsey Collins द्वारा निर्मित यह फिल्म अगले साल 11 मार्च को रिलीज होने जा रही है। ग्रैमी अवॉर्ड विनर गायिका बिली इलिश ने इस फिल्म में गाने लिखे हैं। बिली इलिश और फिननेस ने फिल्म में तीन गाने दिए हैं जिसमें ट्रेलर में नोबडी लाइक यू को शामिल किया गया है।
फिक्शिनल बैंड के लिए बिली और फिननेस ने लिखा गीत
बिली इलिश जिनका सोफोमोर एल्बम 'हैप्पीयर दैन एवर' अमेरिका में बिलबोर्ड 200 और 19 देशों में पहले नंबर पर छा गया था वह 62वें ग्रैमी अवार्ड्स में हर कैटेगरी जीतने का इतिहास रच चुकी हैं। उन्हें इस एल्बम के लिए बेस्ट न्यू आर्टिस्ट, अलबम ऑफ द ईयर, रिकॉर्ड ऑफ द ईयर, सॉन्ग ऑफ द ईयर और बेस्ट पॉप वोकल अल्बम का अवॉर्ड मिल चुका है।
रोजली चियां और सैंड्रा ओह ने मेई और उसकी मां मिंग को आवाज दी है। वहीं ओरियन ली ने मेई के पिता को आवाज दी है और दादी के किरदार के लिए वाई चिंग हो ने वॉयसओवर किया है। मेई के दोस्तों मिरियम को एवा मोर्स, प्रिया को मैयत्री रामाकृष्णन, एबी को ह्यैन पार्क ने आवाज दी है। क्लासमेट टाइलर के लिए ट्रिस्टन एलेरिक चेन और मेई के सीक्रेट क्रश डेवन को एडी चैंडलर ने आवाज दी है।वॉयस कास्ट में जेम्स हॉन्ग, लोरी टैन चिन, लिलियन लिम, मिया टैगानो, शैरी कोला, शाशा रॉयज और लिली शैनफिलप्पो शामिल हैं।
फिल्म की बात करें तो टर्निग रेड मेई ली(रोजली चियांग की आवाज) की कहानी बताती है जो एक आत्मविश्वास से भरी 13 साल की लड़की है जो अपने मां के कर्तव्यों और अपनी टीनएज उम्र के एहसासों के बीच फंसी हुई है। उसकी मां मिंग( सैंड्रा ओह की आवाज) उसे किसी भी वक्त अकेला नहीं छोड़ती है। एक तरफ जहां वह इन सारी परेशानियों का सामना करती है तो वहीं जब भी वह बहुत ज्यादा खुश या नाराज होती है तो लाल पांडा के रूप में बदल जाती है। अब मेई इस उलझन से कैसे निकलेगी या इसका क्या असर होगा यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।