फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Transgender Women Are Women Daniel Radcliffe Respond To J.K. Rowling Tweet on LGBTQ

जेके रॉलिंग के ट्रांसजेंडर्स वाले ट्वीट पर मचा बवाल, 'हैरी पॉटर' एक्टर बोले- 'ट्रांसजेंडर महिलाएं भी महिलाएं ही हैं...'

Tue, 09 Jun 2020 07:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 09 Jun 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Transgender Women Are Women Daniel Radcliffe Respond To J.K. Rowling Tweet on LGBTQ
डेनियल रेडक्लिफ - फोटो : Twitter

'हैरी पॉटर' की लेखक जे. के रॉलिंग इस वक्त अपने ट्वीट की वजह से आलोचना का शिकार हो रही हैं। उन्होंने ट्विटर पर 'महिलाओं में मासिक धर्म' वाले विषय की एक हेडलाइन पर व्यंग्य कसने के इरादे से ट्वीट किया था लेकिन LGBTQ कम्यूनिटी के लोगों को उनका ये कंमेंट पसंद नहीं आया और उनके कमेंट पर बवाल मच रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था,  जिन लोगों को पीरियड होते हों। निश्चित ही उन लोगों का कोई नाम होता है। कोई मदद करे। बढ़िया सा तो कुछ नाम होता है वुंबेन, विम्पंड, वूमड?’
विज्ञापन


कई लोगों को उनका यह ट्वीट पसंद नहीं आया। डेनियल रेडक्लिफ ने भी उनके ट्वीट पर नाराजगी जताते हुए लिखा- ट्रांसजेंडर महिलाएं भी महिलाएं ही होती हैं। इसके विपरीत कोई भी बयान ट्रांसजेंडर लोगों की पहचान और गरिमा को मिटाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेनियल रेडक्लिफ ने कहा, द ट्रेवर प्रोजेक्ट के अनुसार, 78 प्रतिशत ट्रांसजेंडर और युवाओं को लैंगिक पहचान के कारण भेदभाव का सामना करना पड़ता है। हमें ट्रांसजेंडर का समर्थन करने के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है ताकि उन्हें उनकी पहचान मिल सके।

बता दें पिछले दिनों फेक ट्विटर हैंडल से खबर वायरल की गई थी कि डेनियल रेडक्लिफ में कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि अभिनेता की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि उन्हें लेकर फैलाई जा रही कोरोना वायरस की खबर झूठी है।


बता दें डेनियल रेडक्लिफ अपने हैरी पॉटर के रोल के लिए जाने जाते हैं। 22 वर्षीय रेडक्लिफ ने वर्ष 2001 में आई ‘हैरी पॉटर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने वर्ष 2011 तक इस सीरीज के सभी साता भागों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed