फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tragic: South Korean actress Kim Mi Soo passed away takes her last breath at the age of 31

दुखद: साउथ कोरियन अभिनेत्री किम मी सू का निधन, 31 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Thu, 06 Jan 2022 12:50 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 06 Jan 2022 12:50 AM IST
सार

 स्नोड्रॉप्स फेम किम मी सू ने 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 5 जनवरी को अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस की मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
 

विज्ञापन
Tragic: South Korean actress Kim Mi Soo passed away takes her last breath at the age of 31
किम मी सू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ कोरियन फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री किम मी सू का आकस्मिक निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल में होते ही उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। स्नोड्रॉप्स फेम किम मी सू ने 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 5 जनवरी को अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

एक्ट्रेस की मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। उनकी एजेंसी ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए अभिनेत्री की मौत की पुष्टि की है। साथ ही एजेंसी ने अभिनेत्री के प्रशंसकों से यह भी निवेदन किया है कि उनकी मौत के कारणों को लेकर किसी भी अफवाह पर ना ही ध्यान दें और ना ही उनका हिस्सा बने, क्योंकि इस समय अभिनेत्री का परिवार सदमे में है।

विज्ञापन

Tragic: South Korean actress Kim Mi Soo passed away takes her last breath at the age of 31
किम मी सू - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पसंद की जाने वाली किम मी सू स्क्रीन पर दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती थी। एक्ट्रेस हाय बाय मामा, द स्कूल नर्स फाइल्स और युमीज सेल प्रोजेक्ट्स में नजर चुकी हैं। इसके अलावा वह हाल ही में स्नोड्राप को लेकर सुर्खियों में थी।

Tragic: South Korean actress Kim Mi Soo passed away takes her last breath at the age of 31
किम मी सू - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री की यह साउथ कोरियन टीवी सीरीज विवादों में थी। दरअसल, कोरियाई इंटरनेट यूजर्स ने आरोप लगाया था कि यह सीरीज दक्षिण कोरिया में 1980 के दशक में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन को विकृत करने और राष्ट्रीय सुरक्षा योजना के लिए बदनाम एजेंसी का महिमामंडन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed