फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tragic: Miss USA 2019 Cheslie Kryst dies after falling from 60 storey building Harnaaz Sandhu pays tribute

दुखद: 60 मंजिला बिल्डिंग से गिरकर हुई मिस यूएसए चेस्ली क्रिस्ट की मौत, हरनाज संधू ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 31 Jan 2022 08:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 31 Jan 2022 08:48 PM IST
सार

मिस यूएसए 2019 रही चेस्ली क्रिस्ट का रविवार को निधन हो गया। 30 वर्षीय चेस्ली क्रिस्ट की न्यू यॉर्क सिटी की एक 60 मंजिला बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई। चेस्ली के अचानक हुए निधन से हर कोई स्तब्ध है।

विज्ञापन
Tragic: Miss USA 2019 Cheslie Kryst dies after falling from 60 storey building Harnaaz Sandhu pays tribute
चेस्ली क्रिस्ट, हरनाज संधू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिस यूएसए 2019 रही चेस्ली क्रिस्ट का रविवार को निधन हो गया। 30 वर्षीय चेस्ली क्रिस्ट की न्यू यॉर्क सिटी की एक 60 मंजिला बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई। चेस्ली के अचानक हुए निधन से हर कोई स्तब्ध है। इसी बीच मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम करने वालीं हरनाज संधू ने भी चेस्ली के निधन पर एक भावुक नोट लिखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चेस्ली को श्रद्धांजलि देते हुए इसे दिल तोड़ने वाली खबर बताया।

विज्ञापन

चेस्ली क्रिस्ट के साथ एक फोटो शेयर करते हुए हरनाज कौर संधू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, यह खबर दिल दहला देने वाली और अविश्वसनीय है। आप हमेशा कई लोगों के लिए प्रेरणा रहेंगी। रेस्ट इन पीस चेस्ली। इस नोट के साथ ही उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी शेयर किया।

विज्ञापन

 

Tragic: Miss USA 2019 Cheslie Kryst dies after falling from 60 storey building Harnaaz Sandhu pays tribute
चेस्ली क्रिस्ट, हरनाज संधू - फोटो : सोशल मीडिया

NYPD के प्रवक्ता के मुताबिक ब्यूटी क्विन, वकील, फैशन ब्लॉगर चेस्ली क्रिस्ट 30 जनवरी को सुबह 7 बजे न्यूयॉर्क स्थित 60 मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिर गई। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रवक्ता ने आगे बताया कि बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर रहने वालीं चेस्ली क्रिस्ट की मौत आत्महत्या प्रतीत होती है। हालांकि अभी तक डॉक्टर्स ने उनकी मौत की सही वजह नहीं बताई है।

 

Tragic: Miss USA 2019 Cheslie Kryst dies after falling from 60 storey building Harnaaz Sandhu pays tribute
चेस्ली क्रिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

चेस्ली क्रिस्ट ने साल 2019 में मिस नॉर्थ कैरोलिना यूएसए का खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले वह मिस यूएसए 2019 का खिताब भी जीत चुकी थीं। साल 2020 में उनके फर्म ने उन्हें पहला विविधता सलाहकार नियुक्त किया था।

 

विज्ञापन

Tragic: Miss USA 2019 Cheslie Kryst dies after falling from 60 storey building Harnaaz Sandhu pays tribute
चेस्ली क्रिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

1991 में मिशिगन के जैक्सन शहर में जन्मी चेस्ली क्रिस्ट साउथ कैरोलिना में पली-बढ़ी थीं। उन्होंने साउथ कैरोलिना यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 2017 में वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ में ग्रेजुएशन किया था। उन्होंने महिलाओं के लिए व्यापार परिधान ब्लॉक व्हाइट कॉलर ग्लैम की भी स्थापना की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed