फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Holland and Zendaya confirm dating rumours Works together in Marvel Spider Man

लव बर्ड्स: टॉम हॉलैंड और जेंडाया के अफेयर की खबरें फिर तेज, एक साथ किए गए स्पॉट

Sat, 03 Jul 2021 07:21 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 03 Jul 2021 07:21 PM IST
सार

  • हाल ही में हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड को उनकी को-स्टार जेंडाया के साथ स्पॉट किया गया है।
  • दोनों की अफेयर की खबरें तो पहले ही सुर्खियों में थीं, ऐसे में दोनों का एक साथ होना इन अफवाहों को यकीन में बदल रहा है।
  • बता दें, टॉम और जेंडाया एक साथ फिल्म 'स्पाइडर मैन: होमकमिंग' मेें नजर आए थे। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Tom Holland and Zendaya confirm dating rumours Works together in Marvel Spider Man
टॉम हॉलैंड और जेंडाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन' - 2017 में अभिनेता टॉम हॉलैंड और जेंडाया की केमिस्ट्री ने तो खूब सुर्खियां बटोरी ही थीं। अब रील लाइफ के साथ साथ इनकी रियल लाइफ केमिस्ट्री भी दर्शकों के सामने आ गई है और दोनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में टॉम और जेंडाया को लॉस एंजिल्स में एक साथ स्पॉट किया गया था और तभी से चारों तरफ इन्हीं की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


दरअसल, दोनों को एक कार के अंदर किस (kiss) करते हुए देखा गया था। बता दें, इससे पहले भी टॉम और जेंडाया के अफेयर की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था। अब दोनों को इस तरह से स्पॉट किया जाना इन अफवाहों को यकीन में बदल रहा है। हालांकि फैंस दोनों को साथ में देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। कुछ का तो कहना है कि फिल्म 'स्पाइडर मैन' - 2017 में टॉम और जेंडाया की जोड़ी खूब जमी थी लेकिन कभी नहीं सोचा था कि रियल लाइफ में भी दोनों एक साथ नजर आएंगे, वो भी इतनी जल्दी ही।
विज्ञापन


बता दें, दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दोनों जल्द ही 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में भी साथ नजर आएंगे। बता दें, टॉम ने पहले बचपन की दोस्त ओलिविया बोल्टन को डेट किया था, जबकि जेंडाया के 2019 और 2020 के बीच 'यूफोरिया' के सह-कलाकार जैकब एलोर्डी के साथ रिश्ते में होने की अफवाह भी सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed