फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Hanks films Bios postponed amid the ongoing pandemic

'फॉरेस्ट गंप' के अभिनेता टॉम हैंक्स की इस फिल्म की तारीख भी टली, चार महीने और लंबा हुआ इंतजार

Sat, 23 Jan 2021 10:21 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 23 Jan 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Tom Hanks films Bios postponed amid the ongoing pandemic
टॉम हैंक्स - फोटो : ट्विटर

सिनेमाघरों की दयनीय स्थिति को देखते हुए हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता टॉम हैंक्स की अगली फिल्म 'बॉयोस' की रिलीज को इसके निर्माताओं ने आगे खिसका दिया है। यूनिवर्सल पिक्चर्स और एम्बलिन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को 16 अप्रैल 2021 को रिलीज होना था। लेकिन, अब निर्माताओं ने फैसला किया है कि इस फिल्म को चार महीने बाद रिलीज किया जाएगा। इससे पहले हॉलीवुड की मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी 'जेम्स बॉन्ड' की अगली फिल्म 'नो टाइम टू डाई' की रिलीज की तारीख भी आगे बढ़ी है।

विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के खुलने के बाद जब सिनेमाघर खोले गए तो सरकारों ने इस वायरस से निपटने के लिए कुछ बंदिशें भी लगाईं। उन बंदिशों की वजह से फिल्में देखने के लिए दर्शक नहीं पहुंच रहे हैं। दुनिया भर में नई फिल्में रिलीज हो रही है लेकिन कुछ बड़ी फिल्में ही हैं जो ठीक-ठाक प्रदर्शन करने में कामयाब हैं। इसके अलावा छोटे बजट की फिल्मों को दर्शक ही नहीं मिल रहे। इस चक्कर में बड़ी फिल्मों के निर्माता अपनी फिल्मों को हाल में रिलीज करने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन

Tom Hanks films Bios postponed amid the ongoing pandemic
बॉयोस - फोटो : फिल्म

कुछ समय पहले ही फिल्म 'नो टाइम टू डाई' को छह महीने के लिए आगे बढ़ाया गया है। यह फिल्म अब अप्रैल की बजाय 8 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। और अब टॉम हैंक्स की फिल्म 'बॉयोस' को भी चार महीने के लिए आगे खिसका दिया गया। इस हिसाब से 16 अप्रैल 2021 को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब 13 अगस्त 2021 में रिलीज होगी। मिगेल सपोचनिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉयोस' में टॉम हैंक्स के अलावा लॉरा हैरियर, स्कीट उलरिक, कैलेब लैंडरी जोंस, समीरा वाइली जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

मिगेल सपोचनिक को एचबीओ की मशहूर फेंटेसी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोंस' के कुछ एपिसोड का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है। टॉम हैंक्स की फिल्म 'बॉयोस' का निर्माण कार्य रॉबर्ट जेमेकिस संभाल रहे हैं। टॉम और रॉबर्ट ने इससे पहले 'कास्ट अवे', 'द पोलर एक्सप्रेस' और 'फॉरेस्ट गंप' जैसी फिल्मों में काम किया है। टॉम हैंक्स की ऑस्कर विजेता फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का रिमेक तो इस समय हिंदी में बन रहा है। इस फिल्म को हिंदी फिल्मों के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' शीर्षक से बना रहे हैं।

साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म 'बॉयोस' शुरुआती दौर में 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होना तय हुई थी। लेकिन, जब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में कोरोना वायरस ने बाधा डाली तो निर्माताओं ने इस फिल्म को 16 अप्रैल 2021 को रिलीज करने का फैसला किया। लेकिन, फिलहाल के लिए सिनेमाघरों की हालत ठीक नहीं है इसलिए यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में टॉम हैंक्स एक बीमार आविष्कारक के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म दुनिया में महाप्रलय के बाद की कहानी दिखाती है। पृथ्वी पर एक अकेला इंसान और उसका पालतू कुत्ता ही बचा है। दोनों एक दूसरे की हिफाजत करते हुए अपने दिन गुजारते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed