फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Thor Love and Thunder first trailer released by marvel studios featuring Chris Hemsworth and Natalie Portman

Thor- Love and Thunder Trailer : 'थॉर लव एंड थंडर' में होगा डबल धमाका, मूवी के ट्रेलर में अलग अंदाज में दिखे क्रिस हेम्सवर्थ

Mon, 18 Apr 2022 09:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 18 Apr 2022 09:06 PM IST
सार

'थॉर: लव एंड थंडर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'लव एंड थंडर' 'रग्नारोक' की तुलना में ज्यादा भावनात्मक फिल्म होगी।

विज्ञापन
Thor Love and Thunder first trailer released by marvel studios featuring Chris Hemsworth and Natalie Portman
'थॉर लव एंड थंडर' का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : social media

विस्तार

मार्वल स्टूडियोज ने आखिरकार 'थॉर: लव एंड थंडर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'थॉर' का चौथा पार्ट होगा। इस फिल्म से क्रिस हेम्सवर्थ 'गॉड ऑफ थंडर' के रूप में वापसी कर रहे हैं। मार्वल की इस फिल्म से क्रिस और निर्देशक तायका वेट्टी की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। सोमवार को लॉन्च हुए ट्रेलर से साफ है कि कुछ मल्टीस्टारर फिल्मों के बाद थॉर का किरदार एक बार फिर गार्डियन ऑफ द गैलेक्सी की स्टारकास्ट के साथ फिल्म में नजर आएगा। इन दोनों ने इससे पहले फिल्म के तीसरे पार्ट 'थॉर: रग्नारोक' में साथ काम किया था। 'थॉर: लव एंड थंडर' में अन्य कई मार्वल कैरेक्टर्स की भी वापसी हो रही है, जिनमें जेन फोस्टर के रूप में नताली पोर्टमैन की वापसी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। वह 'थोर: द डार्क वर्ल्ड' के बाद से किसी भी मार्वल फिल्म में नहीं दिखाई दी थीं।  

विज्ञापन


'थॉर: लव एंड थंडर' की कहानी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, हालांकि इस फिल्म की घोषणा जुलाई 2019 में कर दी गई थी। 'थॉर: लव एंड थंडर' 'रग्नारोक' की तुलना में ज्यादा भावनात्मक फिल्म होगी। अब लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म का पहला ट्रेलर मार्वल की दुनिया के दीवानों के लिए आ गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ट्रेलर में आखिर हमें क्या-क्या देखने को मिला और फ़िल्म से हमें आगे क्या उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे के भागने से होती है, जो भागते हुए थॉर में बदल जाता है। इसके बाद थॉर अपने जीवन का अस्तित्व ढूंढने निकल जाता है। क्रिस को कभी जंगल में तो कभी एंड गेम के युद्ध में दिखाया जाता है। ट्रेलर काफी एंटरटेनिंग लग रहा है और मार्वल प्रेमियों के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है। लोग इसे देखकर फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर के अंत में फिल्म की रिलीज के महीने का खुलासा कर दिया है। यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज की जाएगी लेकिन अभी तक इसकी रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है। 

फिल्म के ट्रेलर को मार्वल ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, 'हेअर इट इज।' इसके रिलीज की खुशी पोस्ट के कमेंट सेक्शन से साफ पता लग रही है। लोग कमेंट कर फिल्म के लिए अपनी उतसुक्ता दिखा रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Marvel Studios (@marvelstudios)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed