फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The terrifying horror game Five Nights at freddy trailer out watch and know about horrifying film

Five Nights At Freddy: 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज' का खौफनाक ट्रेलर आया सामने, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Wed, 28 Jun 2023 04:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 28 Jun 2023 04:40 PM IST
सार

यूनिवर्सल पिक्चर्स ने अपनी आगामी फिल्म 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज' का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर जारी कर दिया है।

विज्ञापन
The terrifying horror game Five Nights at freddy trailer out watch and know about horrifying film
फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूनिवर्सल पिक्चर्स ने अपनी आगामी फिल्म 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज' का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर जारी कर दिया है। यूनिवर्सल पिक्चर्स ने एम3जीएएन, द ब्लैक फोन और द इनविजिबल मैन जैसी कुछ सफल फिल्में दी हैं। वह एक बार फिर फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन

यह फिल्म इसी नाम के लोकप्रिय हॉरर वीडियो गेम पर आधारित है। फिल्म हैलोवीन से पहले 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म एक परेशान सुरक्षा गार्ड के इर्द-गिर्द घूमती है जो फ्रेडी फैजबियर के पिज्जा पर काम करना शुरू करता है। नौकरी पर अपनी पहली रात बिताने के दौरान उसे एहसास होता कि फ्रेडी की रात की पाली को पूरा करना इतना आसान नहीं होगा। क्योंकि उसे उस जगह के बारे में रहस्यमय बातें पता चलती है। उसके साथ कुछ अजीबोगरीब होता है। क्या वह पांच रातों तक वहां जीवित रहेगा या नहीं यह आपको फिल्म देखकर पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि यह फिल्म जेसन ब्लम, स्कॉट कॉथॉन द्वारा निर्मित और एम्मा टैमी द्वारा निर्देशित है। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस थ्रिलर फिल्म में जोश हचर्सन, एलिजाबेथ लेल, कैट कोनर स्टर्लिंग और पाइपर रुबियो के साथ मैरी स्टुअर्ट मास्टर्सन और मैथ्यू लिलार्ड भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed