The Spider Within: 'द स्पाइडर विदइन- ए स्पाइडर-वर्स स्टोरी का इंतजार हुआ खत्म, मुफ्त में उठा सकते हैं लुत्फ
द स्पाइडर विदइन: ए स्पाइडर-वर्स स्टोरी का निर्देशन जेरेल डैम्पियर ने किया है, जबकि खैला अमजान ने इसकी पटकथा लिखी है।
विस्तार
द स्पाइडर विदइन: ए स्पाइडर-वर्स स्टोरी का दर्शक मुफ्त में लुत्फ उठा सकते हैं। यह शॉर्ट फिल्म यूट्यूब पर अब उपलब्ध है। सोनी पिक्चर्स एनीमेशन ने सात मिनट की इस एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म को हाल ही में जारी किया है, जिसमें माइल्स मोराल्स ने अभिनय किया है।
इस शॉर्ट फिल्म की कहानी माइल्स की है जो स्पाइडरमैन के साथ ब्रुकलिन का एक अच्छा पड़ोसी, दोस्त और एक छात्र के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को संतुलित करने के लिए संघर्ष करता नजर आता है। इन दबावों की वजह से पैनिक अटैक से जूझते हुए उसे एहसास होता है कि अपने शहर को बुराई से बचाना उसके लिए सबसे जरूरी काम है।
TMKOC: वित्तीय नुकसान का हवाला देते हुए असित मोदी ने जेनिफर को मुआवजा देने से किया मना, अभिनेत्री ने किया दावा
द स्पाइडर विदइन: ए स्पाइडर-वर्स स्टोरी को सोनी पिक्चर्स एनिमेशन (एसपीए) और सोनी पिक्चर्स इमेजवर्क्स (एसपीआई) के लीडिंग एंड एम्पावरिंग न्यू स्टोरीटेलर्स (एलईएनएस) कार्यक्रम के उद्घाटन वर्ष में विकसित और निर्मित किया गया था। द स्पाइडर विदइन: ए स्पाइडर-वर्स स्टोरी का निर्देशन जेरेल डैम्पियर ने किया है, जबकि खैला अमजान ने इसकी पटकथा लिखी है। मिशेल राइमो-कौयेट और डेविड शुलेनबर्ग ने इस शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया है। वहीं, क्लारा चैन ने इसके वीएफएक्स सुपरवाइजर और जो डार्को ने एनीमेशन सुपरवाइजर के रूप में काम किया है। केविन लव फंड के साथ सहयोग से सोनी पिक्चर्स एनिमेशन ने द स्पाइडर विदइन: ए स्पाइडर-वर्स स्टोरी को रिलीज किया है।
Kareena Kapoor: 'एनिमल' में रणबीर के प्रदर्शन की करीना ने की जमकर तारीफ, बताया- ऋषि और नीतू कपूर का कॉम्बिनेशन