फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Odyssey Trailer Reaction Netizens Criticize Christopher Nolan Movie Dialogue But Loves VFX

शानदार या बकवास? जानिए क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का ट्रेलर देखकर नेटिजंस ने दी कैसी प्रतिक्रिया?

Tue, 05 May 2026 02:57 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 05 May 2026 02:57 PM IST
सार

The Odyssey Trailer Reaction: साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘द ओडिसी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जानिए ट्रेलर देखकर फैंस ने क्या कुछ कहा...

विज्ञापन
The Odyssey Trailer Reaction Netizens Criticize Christopher Nolan Movie Dialogue But Loves VFX
द ओडिसी ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ओडिसी' का नया ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। इसमें कई किरदारों की पहली झलक, जबरदस्त लड़ाइयां और पौराणिक कहानी देखने को मिलती है। ट्रेलर से फिल्म की कहानी का भी पता चलता है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल है और लोगों का ध्यान भी खींच रहा है। ट्रेलर देखने के बाद नेटिजंस इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

नेटिजंस को अखरे ट्रेलर में दिखाए गए डायलॉग
‘द ओडिसी’ के ट्रेलर को फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई यूजर्स ट्रेलर में पैटिंसन के किरदार एंटिनस के डायलॉग्स को लेकर इसकी आलोचना कर रहे हैं। पैटिंसन का किरदार एंटिनस टेलेमाकस से कहता है, ‘तुम एक ऐसे पिता के लिए तड़प रहे हो, जिसे तुम जानते भी नहीं थे।’ हॉलैंड के टेलेमाकस का एक और डायलॉग है, ‘मेरे डैडी घर आ रहे हैं।’ इन डायलॉग्स ने न केवल लोगों को चौंकाया है, बल्कि कई फैंस ने कड़ी आलोचना भी की है।

विज्ञापन


एक यूजर ने लिखा, ‘द ओडिसी का नया ट्रेलर बेहद शानदार लग रहा है। क्रिस्टोफर नोलन ने कोई कसर नहीं छोड़ी है और वे विजुअल्स के उस्ताद हैं। मुझे बस टॉम हॉलैंड के किरदार का यह कहना खटक रहा है, ‘मेरे पिता घर आ रहे हैं।’ अरे स्पाइडी, ये तो एक ऐतिहासिक फिल्म है।’ एक अन्य नेटिजन ने कहा, ‘क्या किसी और को भी लगता है कि द ओडिसी के ट्रेलर में डायलॉग बेतुके हैं? कुछ किरदार शेक्सपियर के लहजे में बात कर रहे हैं, वहीं दूसरा कहता है, 'मेरे डैडी लौटेंगे', जो बिल्कुल अटपटा लगता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


एक फैन ने कहा, ‘मैंने नोलन की द ओडिसी पर अभी तक कोई राय नहीं बनाई थी क्योंकि मुझे अब तक इसके सीन काफी पसंद आए थे, लेकिन टॉम हॉलैंड को 'मेरे पिताजी घर आ रहे हैं' कहते हुए सुनकर मेरा सारा ध्यान भटक गया। पता नहीं मैं इससे उबर पाऊंगा या नहीं।’











फिल्म के वीएफएक्स और भव्यता के फैन हुए प्रशंसक
कुछ प्रतिक्रियाओं में भाषा के ऐतिहासिक लहजे पर भी सवाल उठाए गए। एक पोस्ट में लिखा, ‘लेट ब्रॉन्ज युग में ‘डैडी’? माइसीनियन ग्रीस में तो टिकटॉक वाले संवाद नहीं होते थे। लेकिन नोलन की ओडिसी शायद कुछ लोगों को इस बात पर यकीन दिला दे।’ एक अन्य ने कहा, ‘यह दिलचस्प है कि नोलन 'फादर' की जगह 'डैडी' और 'डैड' का इस्तेमाल कर रहे हैं।’





आलोचनाओं के बावजूद कई दर्शकों ने फिल्म के ग्रैंड विजन को सराहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘ओडिसी के डायलॉग थोड़े हास्यास्पद हैं और टॉम हॉलैंड द्वारा टेलीमाकस को 'डैडी' कहना मुझे बहुत परेशान करता है, लेकिन फिल्म इतनी शानदार दिखती है कि मैं नाराज़ नहीं हो सकता।

The Odyssey Trailer Reaction Netizens Criticize Christopher Nolan Movie Dialogue But Loves VFX
द ओडिसी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
17 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
प्राचीन ग्रीक महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म क्रिस्टोफर नोलन की इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिन्सन, लुपिता न्योंगो, जेंडाया और चार्लीज थेरॉन सहित कई जाने-माने कलाकार नजर आए हैं। ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed