फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Mother Trailer released Jennifer Lopez plays an assassin out on mission to save her baby girl at all costs

The Mother: फिल्म 'द मदर' का ट्रेलर जारी, जान जोखिम में डाल बेटी को बचाने के मिशन पर निकलीं जेनिफर लोपेज

Wed, 12 Apr 2023 09:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 12 Apr 2023 09:31 PM IST
सार

जेनिफर लोपेज की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द मदर' का आधिकारिक ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें एक मां अपनी बेटी को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
The Mother Trailer released Jennifer Lopez plays an assassin out on mission to save her baby girl at all costs
द मदर - फोटो : Social media

विस्तार

हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री जेनिफर लोपेज आगामी एक्शन थ्रिलर 'द मदर' के साथ पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म 'द मदर' को आने वाले मदर्स डे वीकएंड पर सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 'द मदर' का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार आ गया है और इसने सिनेप्रेमियों को प्रभावित किया है। दमदार ट्रेलर देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

खतरनाक अवतार में जेनिफर

फिल्म में जेनिफर लोपेज एक घातक हत्यारे की भूमिका निभा रही हैं, जो अपनी बच्ची को हर कीमत पर बचाने की कोशिश कर रही हैं, जिसके लिए वह एक मिशन पर हैं। जेनिफर के खतरनाक अंदाज की झलक 'द मदर' के ट्रेलर में देखने को मिली।

Saas Bahu aur Flamingo: 'सास बहू और फ्लेमिंगो' का टीजर जारी, खून की होली खेलती नजर आईं सास-बहू

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर में दिखा मां-बेटी का प्यार

'द मदर' का ट्रेलर 2.30 मिनट का है। जेनिफर लोपेज एक पूर्व हत्यारे की भूमिका में नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपनी प्यारी बेटी की सुरक्षा के लिए अपने पेशे और यहां तक कि परिवार को भी पीछे छोड़ दिया। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे जेनिफर अपनी बेटी से दूर रहने के लिए राजी हैं, ताकि वह एक सुरक्षित बचपन जी सके। हालांकि, मां को निशाना बनाने वाले कुछ अपराधियों द्वारा उनकी 12 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया जाता है। अपनी बेटी की जान बचाने के साथ-साथ बिंदास मां उसे सिखाती है कि खतरनाक स्थितियों से कैसे बचा जाए।

Naseeruddin Shah: हेट स्पीच पर नसीरुद्दीन शाह ने सरकार पर कसा तंज, कहा- चुप्पी का मतलब मौन स्वीकृति होता है

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'द मदर' में जेनिफर लोपेज के साथ जोसेफ फिएन्स, लुसी पेज, ओमारी हार्डविक, पॉल रासी, गेल गार्सिया बर्नल और अन्य अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 12 मई, 2023 को मदर्स डे के अवसर पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ट्रेलर पर लगातार फैंस अपना प्यार बरसा रहे हैं।

Rasha Thadani: रवीना की बिटिया ने पूरी की 14 साल की ‘तपस्या’, नए सफर पर निकलने का किया ये बिंदास एलान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed