फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   teaser trailer of hollywood film aladdin released on youtube

हॉलीवुड में भी दिखेगा अलादीन और उसके जिन्न का जादू, डिज्नी अलादीन का ट्रेलर लॉन्च

Sat, 13 Oct 2018 06:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम, दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम, दिल्ली Updated Sat, 13 Oct 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
teaser trailer of hollywood film aladdin released on youtube

अलादीन और उसके जिन्न के बारे में तो आपने बचपन में कई कहानियां पढ़ी और सुनी होंगी। कॉमिक्स बुक्स, टीवी सीरियल से लेकर फिल्मों तक हर जगह अलादीन और उसके जिन्न की जोड़ी अपने कारनामे दिखा चुकी है। लेकिन अब जल्द ही हॉलीवुड में भी अलादीन और उसके दोस्त जिन्न को सौगात मिलने वाली है। 

विज्ञापन

दरअसल, डिज्नी ने हाल ही में यह घोषणा की है कि वह अगले साल मई में अपने एनिमेटेड क्लासिक अलादीन का एक लाइव-एक्शन जारी करेगा। अलादीन, कहानियों का एक किरदार है, जिसके पास एक जादुई चिराग है और उस चिराग में एक जिन्न रहता है। कहानी के मुताबिक हेडस्टॉन्ग की राजकुमारी जैसमीन से अलादीन शादी करता है।

विज्ञापन

teaser trailer of hollywood film aladdin released on youtube

बता दें कि इसका रीमेक लंदन और जॉर्डन के स्थानों पर निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को गे रिची ने निर्देशित किया है। ये लाइव एक्शन फिल्म 1992 में इसी नाम से बनी एनीमेशन फिल्म का एडाप्टेशन है। इस फिल्म में विल स्मिथ,मेना मासौद और नाओमी स्कॉट मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 

फिलहाल डिजनी ने इसका टीजर-ट्रेलर यूट्यूब पर शेयर किया है। फिल्म अगले साल 24 मई को भारत सहित दुनिया के कई देशों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed