फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Sydney Sweeney Cameo Removed From The Devil Wears Prada 2

सिडनी स्वीनी का कैमियो फिल्म से हटाया गया, ‘डेविल वियर्स प्राडा 2’ में अब नहीं दिखेगी एक्ट्रेस की झलक

Wed, 22 Apr 2026 12:40 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 22 Apr 2026 12:40 PM IST
सार

The Devil Wears Prada 2: हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में हाॅलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी का एक कैमियो भी था, जिसे फाइनल कट में हटा दिया गया है। जानिए, फिल्म में क्या था उनका किरदार? 

विज्ञापन
Sydney Sweeney Cameo Removed From The Devil Wears Prada 2
सिडनी स्वीनी - फोटो : ANI

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के जरिए मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे 20 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में कई एक्टर्स, सिंगर ने छोटे-बड़े रोल किए हैं। एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी का भी फिल्म में कैमियो था, जिसे फाइनल एडिटिंग में हटा दिया गया है। अब सिडनी के फैंस इस चर्चित फिल्म में उन्हें नहीं देख पाएंगे। 

विज्ञापन

इस किरदार में थीं सिडनी स्वीनी
वैरायटी के मुताबिक सिडनी स्वीनी ने फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के लिए कुछ सीन्स शूट किए थे। इसमें वह अपना ही किरदार निभाने वाली थीं। इस सीन में एमिली ब्लंट का किरदार एमिली चार्लटन, सिडनी को स्टाइल करता हुआ दिखता है। लेकिन इस सीन को एडिटिंग के दौरान हटा दिया गया है। अब सिडनी फिल्म में कैमियो रोल में नजर नहीं आएंगी। वैसे सिडनी स्वीनी के अलावा एक्टर कॉनराड रिका मोरा के किरदार पर भी एडिटिंग की कैंची चली है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Sydney Sweeney Cameo Removed From The Devil Wears Prada 2
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ में मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे - फोटो : इंस्टाग्राम@annehathaway

फिल्म में नजर आएंगे ये एक्टर्स 
फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2'  का हाल ही में न्यूयॉर्क में प्रीमियर हुआ। इसमें फैशन और एंटरटेनमेंट की दुनिया के कई बड़े नाम शामिल हुए थे। डेविड फ्रैंकल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में केनेथ ब्रानाघ, सिमोन एशले, जस्टिन थेरॉक्स, लूसी लियू और बी.जे. नोवाक के साथ-साथ पुराने कलाकार ट्रेसी थॉम्स और टिबोर फेल्डमैन भी नजर आएंगे। 

कब रिलीज होगी यह फिल्म? 
इन दिनों मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन जमकर कर रहे हैं। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। 1 मई  2026 को सिनेमाघरों में फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed