{"_id":"62ca5d253609014b1a5fea30","slug":"summer-scars-won-top-honours-at-neuchatel-international-fantastic-film-festival-know-the-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hollywood: न्यूचटेल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'समर स्कार्स' को मिला शीर्ष सम्मान, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Hollywood: न्यूचटेल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'समर स्कार्स' को मिला शीर्ष सम्मान, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी
Sun, 10 Jul 2022 11:16 AM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:16 AM IST
सार
न्यूचटेल इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल का 21वां संस्करण आयोजित किया गया, जिसमें अलग-अलग श्रेणियों में कई फिल्मों और शो को अवॉर्ड दिए गए, वहीं 'समर स्कार्स' को टॉप ऑनर की ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
समर स्कार्स
- फोटो : ANI
विस्तार
प्यार और वॉयलेंस की चौंका देने वाली कहानी दिखाती फिल्म 'समर स्कार्स' को इस साल के न्यूचटेल इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल में को टॉप ऑनर से नवाजा गया है। इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म श्रेणी में सम्मानित किया गया। 'समर स्कार्स' के लिए पुरस्कार राशि के तौर पर 10,200 डॉलर के साथ स्विट्जरलैंड एचआर फिगर द्वारा डिजाइन की गई ट्रॉफी दी गई। वहीं अन्य कई फिल्मों और शोज को भी अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विजेताओं की सूची में शामिल रही ये फिल्में और शो
सामने आई जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई नाटक 'ब्लैज' को भी बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए इमेजिंग द फ्यूचर अवार्ड दिया गया और इसी के साथ 1500 डॉलर की प्राइज मनी भी प्रदान की गई। इसके अलावा अन्य विजेताओं की सूची में युसुफ चेब्बी की 'अश्कल' का नाम भी शामिल रहा, जिसे इंटरनेशनल क्रिटिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं इटली के गैब्रिएल मेनेटी, जिनके सर्कस सुपरहीरो मैशअप 'फ्रीक्स आउट' ने आरटीएस ऑडियंस पुरस्कार जीता और क्रिस हुआंग वेन ने भी सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म के लिए ऑडियंस पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
ऑडियंस की उपस्थिति ने तोड़ा रिकॉर्ड
इस साल न्यूचटेल इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल ने अपने 21वें संस्करण के दौरान 160 स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें, 30,000 से ज्यादा प्रवेश और 50,000 से ज्यादा लोगों के साथ उपस्थिति का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन