Stranger Things Season 4 Trailer: पहले से कहीं ज्यादा डरावना होने वाला है चौथा सीजन, नेटफ्लिक्स ने जारी किया ट्रेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्ट्रेंजर थिंग्स नेटफ्लिक्स की बेहद चर्चित सीरीज है। फैंस इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नेटफ्लिक्स ने इसके चौथे सीजन का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया है और इसकी रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी दी है। स्ट्रेंजर थिंग्स का चौथा सीजन दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। चौथे सीजन में कुल 9 एपिसोड होने वाले हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। चौथे सीजन का वॉल्यूम दो 1 जुलाई को अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगा।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए ट्रेलर के बारे में नेटफ्लिक्स ने लिखा है- क्या आप इसे सुन सकते हैं? ये हमारे चिल्लाने की आवाज है। नेटफ्लिक्स ने आगे लिखा- स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 वॉल्यूम वन 27 मई को आ रहा है। चौथे सीजन के ट्रेलर की शुरूआत एक डरावनी आवाज के साथ होती है। इसमें कहा गया है- आपने सब तोड़ दिया है...आपका दर्द लगभग खत्म होने वाला है। इसके बाद ट्रेलर में दिखाया गया है कि जॉयस और बायर्स केलिफोर्निया में हैं। यहीं पर इस कहानी का एक बड़ा भाग दिखाया गया है। इसके अलावा ट्रेलर में कहानी को कई लोकेशन पर सेट किया गया है।
DO YOU HEAR THAT? THAT'S THE SOUND OF US SCREAMING! 😱#STRANGERTHINGS 4 VOL. 1 ARRIVES MAY 27TH 💥 pic.twitter.com/aRwJeI7ZlK
— Netflix India (@NetflixIndia) April 12, 2022
ट्रेलर देखने से लगता है कि मानव-डेमोगोर्गन हाइब्रिड के रूप में अपने सबसे बुरे सपने का सामना करने जा रहा है। चौथे सीजन का ट्रेलर आने के बाद इसके फैंस खुशी के मारे पागल हो रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ट्रेलर देखकर रोंगटे खड़े हो गए। दूसरे ने कहा- ऐसा ट्रेलर जिसका मैंने काफी लंबे समय से इंतजार किया। अन्य ने लिखा- ये सीजन सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।
बता दें कि स्ट्रेंजर थिंग्स की शुरुआत 2016 में हुई थी। इस साल इसका पहला सीजन आया था। पहले सीजन में आठ, दूसरे सीजन में नौ और तीसरे सीजन में भी नौ एपिसोड हैं। इसके सभी सीजन फैंस ने खूब पसंद किए हैं और अब उन्हें चौथे पार्ट का इंतजार है।