{"_id":"63f2d3255fe900881f07a06e","slug":"stella-stevens-death-veteran-hollywood-actress-passes-away-at-84-due-to-alzheimer-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stella Stevens: हॉलीवुड अदाकारा स्टेला स्टीवंस का निधन, गंभीर बीमारी के कारण 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Stella Stevens: हॉलीवुड अदाकारा स्टेला स्टीवंस का निधन, गंभीर बीमारी के कारण 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Mon, 20 Feb 2023 07:32 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 20 Feb 2023 07:32 AM IST
सार
'द न्यूटी प्रोफेसर' और 'द पोसीडॉन एडवेंचर' में अहम भूमिका निभाने के लिए पहचानी जाने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री स्टेला स्टीवंस का निधन हो गया है।
विज्ञापन
Stella Stevens
- फोटो : social media
विस्तार
हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। सिनेमा जगत की दिग्गज अदाकारा स्टेला स्टीवंस का 17 फरवरी को लॉस एंजिल्स में निधन हो गया है। अभिनेत्री ने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अभिनेत्री के बेटे, अभिनेता-निर्देशक-निर्माता एंड्रयू स्टीवंस ने उनके निधन की पुष्टि की। बता दें, स्टेला अल्जाइमर से पीड़ित थीं और इसी की वजह से उनका निधन हुआ।
विज्ञापन
हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकीं स्टेला के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनकी दोस्त और मैनेजर मारिया कैलाबेरी ने स्टेला के निधन पर कहा, 'स्टेला के साथ काम करना एक सम्मान और सौभाग्य की बात थी। वह सबसे अद्भुत और प्रतिभाशाली लोगों में से एक थीं।'
विज्ञापन
Disha Patani: दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की ऐसी तस्वीरें, लोगों ने कर डाली उर्फी से तुलना
विज्ञापन
ब्रूस कुलिक ने भी सोशल मीडिया पर स्टोला के निधन की घोषणा करते हुए लिखा, 'महान अभिनेत्री स्टेला स्टीवंस, मेरे भाई की साथी का आज सुबह एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह आखिरकार आज बॉब के साथ फिर से मिल गई हैं। उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जो मुझे पसंद हैं। मेरे और मेरे परिवार के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानना बहुत खास था।'
Taraka Ratna: तारक रत्न के निधन के बाद गहरे सदमे में उनकी पत्नी, दो दिन से नहीं खाया खाना
फिल्मों में अपना हुनर दिखाने के साथ-साथ स्टेला स्टीवंस ने टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अपना योगदान दिया था। उन्हें 'मर्डर शी वॉट्ट एंड मैग्नम', 'पी.आई.' जैसी सीरीज में काम करते देखा गया था। स्टेला ने महज 16 साल की उम्र में इलेक्ट्रीशियन नोबल हरमन स्टीवंस से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम एंड्रयू है। दो साल बाद, उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया और मॉडलिंग और अभिनय करना शुरू कर दिया। स्टीवंस ने 1959 में 'वन फॉर मी' में कोरस गर्ल के रूप में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने गोल्डन ग्लोब भी जीता था।