फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Squid Game Fame actor Oh Yeong-su charged with harassment case, released without detention

Squid Game: स्क्विड गेम फेम एक्टर हुए रिहा, साल 2021 में लगे थे यौन उत्पीड़न के आरोप

Fri, 25 Nov 2022 09:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 25 Nov 2022 09:15 PM IST
सार

ओह येओंग-सु की सबसे प्रसिद्ध फिल्म 'स्प्रिंग, समर, फॉल, विंटर... और स्प्रिंग' थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जो साल 2003 में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
Squid Game Fame actor Oh Yeong-su charged with harassment case, released without detention
फिल्मः स्क्विड गेम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण कोरियाई सीरीज 'स्क्विड गेम' में 'प्लेयर 001' की भूमिका निभाने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता ओह येओंग-सु को रिहा कर दिया गया है। उन पर यौन दुराचार के आरोप थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सियोल के नजदीकी शहर सुवन में अभियोजकों ने खुलासा किया कि उन्होंने एक दिन पहले ओह येओंग-सु पर आरोप लगाया था। 78 वर्षीय ओह येओंग-सु पर आरोप है कि उन्होंने साल 2017 में एक महिला के शरीर को गलत तरीके से छुआ था।

विज्ञापन

Bhediya: 'भेड़िया' से पहले 14 फिल्में दे चुके हैं वरुण धवन, जानिए कब रहे फेल और कब हुए पास

विज्ञापन

कथित पीड़िता की शिकायत दिसंबर 2021 में दर्ज की गई थी, जिसके बाद एक मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल में केस को बंद कर दिया गया था लेकिन पीड़िता के अनुरोध पर इसे फिर से खोला गया। सुनवाई के दौरान ओह येओंग-सु ने अभियोजकों द्वारा पूछताछ किए जाने पर सभी आरोपों को खारिज कर दिया। अभिनेता ने अपने बयान में कहा, "मैंने झील के चारों ओर के रास्ते का मार्गदर्शन करने के लिए उसका हाथ पकड़ा। मैंने माफी मांगी क्योंकि उसने [व्यक्ति] कहा कि वह इसके बारे में कोई हंगामा नहीं करेगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं आरोपों को स्वीकार करता हूं।"
Urvashi Rautela: उर्वशी ने सोशल मीडिया पर पूछा ऐसा सवाल, यूजर्स बोले- 'ऋषभ पंत की याद में क्या हाल हो गया'
 

बता दे कि 'गॉड ऑफ वॉर' अभिनेता का जन्म 1944 में केसोंग में हुआ था, जो वर्तमान में उत्तर कोरिया में स्थित है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ओह येओंग-सु की सबसे प्रसिद्ध फिल्म कोरियाई फिल्म 'स्प्रिंग, समर, फॉल, विंटर... और स्प्रिंग' थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जो साल 2003 में रिलीज हुई थी। 'स्क्विड गेम' में अपने अदाकारी के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीत चुके हैं।
Photos Of The Day: समंदर किनारे सारा का बोल्ड अंदाज और नेहा मलिक का सिजलिंग लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed